प्रयागराज : आधार से मिलान के बाद बाहर हो गए 15 हजार वृद्धा पेंशन पाने वाले
जिले में करीब एक लाख 52 हजार लोग समाज कल्याण विभाग की वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे लेकिन आधार सीडिंग की बाद संख्या एक लाख 37 हजार रह गई है। अब निदेशालय की ओर से इनके डाटा पोर्टल पर भेजे जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधार से मिलान के बाद वृद्धा पेंशन के करीब 15 हजार लाभार्थी योजना से बाहर हो गए हैं। ये लोग आधार लिंक कराने के लिए ही नहीं आए। ऐसे में माना जा रहा है कि अपात्र होने के बावजूद कई पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे।
जिले में करीब एक लाख 52 हजार लोग समाज कल्याण विभाग की वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे लेकिन आधार सीडिंग की बाद संख्या एक लाख 37 हजार रह गई है। अब निदेशालय की ओर से इनके डाटा पोर्टल पर भेजे जा रहे हैं। अब तक दो चरणों में 47196 लाभार्थियों के डाटा पोर्टल पर प्रेसित किया जा चुके हैं। अब बैंक शाखाओं से पोर्टल पर आधार सीडेड कराया जाना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ.प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि लाभार्थियों को बैंक खाता से आधार कार्ड लिंक कराना है। अन्यथा, पेंशन नहीं मिल पाएगी।
उधर, निदेशालय ने वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की योजना बनाई गई है। पूर्व में हुई अनियमितता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस बाबत अभी गाइडलाइन का इंतजार है।
राजकीय शिशु गृह के बच्चों ने आजाद पार्क का किया सैर
खुल्दाबाद स्थित राजकीय शिशु गृह के बच्चों को शनिवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने झूलों आदि का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों से खेल समेत अन्य गतिविधियां भी कराई गईं। ब्यूरो
आपदा एवं भीड़ नियंत्रण में सिविल डिफेंस की भूमिका महत्वपूर्ण
चौक डिविजन की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के कार्यों पर चर्चा हुई। आईपीएस नीतू काडियान एवं चिराग जैन ने कहा कि आपदा के समय, भीड़ नियंत्रण, सौहार्द का माहौल बनाने में सिविल डिफेंस के सदस्यों की बड़ी भूमिका होती है। अफसरों ने कहा कि कोई भी आयोजन हो ये सजग प्रहरी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। कार्यक्रम में वार्डेन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर चीफ वार्डेन अनिल कुमार, डिप्टी कंट्रोलर नरेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।