फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 04 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मंझनपुर।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं गंगा घाटों पर डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। भोर से गंगा स्नान का शुरू हुआ दौर शाम तक चलता रहा। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद माता शीतला के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने मां से मन्नत भी मांगी।

गंगा दशहरा पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कालेश्वर घाट, कुबरी घाट, बाजार घाट, शहजादपुर घाट, संदीपन घाट पर स्नानार्थियों का रेला सुबह से ही पहुंचने लगा था। स्नानार्थियों की भीड़ सबसे ज्यादा कालेश्वर एवं कुबरी घाट पर देखने को मिली। दूरदराज से आए दर्शनार्थियों ने गंगा स्थान करने के बाद शीतला धाम देवी दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाने के लिए देवी मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ करने के साथ दान भी किया। दशहरा पर्व पर गंगा नदी में स्नान करने से कई प्रकार के कष्टाें का हरण होता है। इस पर्व पर देवी मां की भक्तों पर विशेष दया रहती है। जो भक्त देवी मइया के दरबार में पहुंच कर पूजा-पाठ करते हैं उन्हें पुण्य लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रद्धालुओं ने देवी धाम कड़ा पहुंच किया पूजा-अर्चन, मांगी मन्नत


भरवारी में लोगों ने शरबत पिलाकर हासिल किया पुण्य
नगर पंचायत भरवारी में गंगा दशहरा पर्व पर जगह-जगह लोगों ने शरबत पिलाने के स्टाल लगा रखे थे। मेहता नगर विकास समिति की ओर से मेहता रोड पर लगे स्टाल में सुबह दस बजे से लोगों को शरबत का गिलास देने के साथ ही बतासा वितरित किया गया। इस मौके पर पप्पू बतासा, मनोज केशरवानी, अंशू केशरवानी, शिवबाबू केशरवानी, पप्पू, शरद, नीरज कौलश, नीरज केशरवानी आदि लोग रहे। बस स्टाप के समीप अशोक गुलाटी, घनश्यामदास केशरवानी, प्रेम नारायण कलेक्ट्रेट, राजेश केशरवानी आदि ने राहगीरों को शरबत पिलाया। रेलवे क्रासिंग के समीप परवेज केशरवानी, अजय केशरवानी आदि लोगों ने शरबत पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed