फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घसीटे, पीटे गए कार्यकर्ता

घसीटे, पीटे गए कार्यकर्ता

Sun, 04 Jun 2017 09:07 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
घसीटे, पीटे गए कार्यकर्ता
सरकिट हाउस में पीटे और घसीटे गए कार्यकर्ता
विज्ञापन

0 दबाव बढ़ने पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिलाएं भी नहीं बख्शी गईं
0 कई लोगों को सिविल लाइंस थाने में बैठाया गया, समर्थकों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बाहर ही नहीं कई चरणों की सुरक्षा घेरा में घिरे सरकिट हाउस के भीतर भी अव्यवस्था पूरी तरह से हावी रहे। मुख्यमंत्री से मिलने की जिद पाले और नारेबाजी पर उतारू कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को उनकी पिटाई तक करनी पड़ी। कई को पुलिस ने दौड़ा लिया तो कई को घसीटते हुए हटाया। इस कार्रवाई में महिलाआें को भी नहीं बख्शा गया। धक्कामुक्की में गिरी महिलाओं को खींचकर हटाया गया। कई लोगों को पुलिस सिविल लाइंस थाने उठा ले गई। वहां समर्थकों का दिन भर जमावड़ा रहा।
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी परिसर में घुस गए। वे मुख्यमंत्री से मिलने की मांग कर रहे थे लेकिन हाल में पहले से ही अधिक लोग पहुंच गए थे। गलियारे में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता खड़े रहे। इसकी वजह से पुलिस वालों ने उन्हें वेटिंग हाल के पास ही रोक दिया। इसे लेकर अफसरों के साथ कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने बल प्रयोग करते हुए कई लोगों को बाहर किया तथा शांत कराया। इसमें घायल कई महिला कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों तथा अन्य नेताओं से शिकायत की लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने भी चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन

000
लखनऊ से किराए पर मंगाए गए थे तौलिए
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक से पहले ही कह दिया था कि वे सादा जीवन पसंद करते हैं। बहुत तैयारी की जरूरत नहीं हैं लेकिन अफसर कहां मानने वाले थे। सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित ऊर्जा विभाग की परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर कुर्सियों पर सफेद रंग के तौलिए रखे गए, जो लखनऊ से किराए पर मंगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed