{"_id":"59341b3e4f1c1be7538b45aa","slug":"149658708213-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजे गंगा गीत, दीपों से सजे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजे गंगा गीत, दीपों से सजे घाट
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूंजे गंगा गीत, दीपों से सजे घाट
0 गंगा दशहरा पर आरती समितियों, धार्मिक संगठनों की ओर से आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पृथ्वी पर गंगा अवतरण का पर्व गंगा दशहरा रविवार को धूमधाम से मनाया गया। संगम से रसूलाबाद तक गंगा के घाट दीप मालिकाओं से सजे। आरती समितियों एवं धार्मिक संगठनों की ओर से विविध आयोजन हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, संगीत व नृत्य के माध्यमों से मोक्षदायिनी की महिमा एवं वर्तमान दशा को अभिव्यक्ति दी गई। गंगा भक्तों ने अविरल-निर्मल के लिए संकल्प लेने सहित गंगा की समृद्धता के लिए प्रार्थना की।
हरिहर आरती समिति की ओर रामघाट पर गंगा पूजन के बाद भंडारा हुआ। प्रसाद पाने को लोगों का तांता लगा रहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा भक्तों को गंगा प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष सुरेशचंद्र एवं महासचिव अवधेश चंद्र ने स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लाल जी यादव, मिठाई लाल, रेनू मिश्रा, धीरू मिश्रा, शेखर श्रीवास्तव, नरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। प्रतिमा विसर्जन सोमवार को होगा।
कर्मधाम ट्रस्ट चित्रकूट की ओर से संगम तट पर ‘स्वच्छ गंगा निर्मल धारा’ कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान कराने की व्यवस्था की गई। यज्ञ में मानव कल्याण के निमित्त आहुतियां डाली गईं। प्रसाद वितरण के बाद स्वच्छ गंगा के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे। त्रिवेणी आरती परिवार की ओर से अक्षय वट संगम क्षेत्र में भंडारा हुआ। गंगा दशहरा महोत्सव की ओर से हनुमत प्राकट्यधाम कोहना झूंसी में महाआरती हुई।
विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर में बंटा शरबत-प्रसाद
गंगा दशहरा पर्व पर मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन को भक्तों का तांता लगा। मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के निर्देश पर आचार्य पुरोहितों ने मनकामेश्वर महादेव का षोड्शोपचार पूजन किया। सह व्यवस्थापक सुशील त्रिपाठी की देखरेख में भक्तों को शरबत प्रसाद बंटा।
अवतरण पर्व पर पूजी गईं गंगा
प्रयाग संगम आरती समिति की ओर से अक्षयवट मार्ग संगमनोज अन्न क्षेत्र पर गंगा पूजा हुई। बतौर मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोसले ने आरती की। सांस्कृतिक संध्या में अवनीश तिवारी, अभय राज यादव ने बिरहा एवं भजनों द्वारा गंगा महिमा बखानी। इस अवसर डॉ. धनंजय गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता रविकांत, प्रमोद कुमार बंसल आदि उपस्थित रहे। स्वागत संयोजक अरुण किशोर खन्ना ने किया।
शहीदों की याद में दीपदान
प्रयागराज सेवा समिति की ओर से गंगा दशहरा पर शहीदों के नाम दीपदान हुआ। कैप्टन प्रेम कुमार मिश्रा की अगुवाई में नागवासुकी घाट की सीढ़ियों को दीपों से सजाया गया। इसके पहले पुजारी श्यामधर त्रिपाठी की अगुवाई में पुष्पों से शृंगार हुआ। बहुपात्रों से महाआरती हुई। संयोजक तीर्थराज पांडेय ने पाकिस्तान की जेलों में भारतीयों पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों की चर्चा की। अध्यक्ष धर्मराज पांडेय ने स्वागत, आभार अनुपमा पांडेय ने व्यक्त किया। मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने गंगा-यमुना को निर्मल करने का संकल्प दिलाया।
गंगा तट पर स्वच्छता अभियान
प्रयास संस्था की ओर से गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। संयोजक सुमित श्रीवास्तव की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने घाट की साफ सफाई के बाद गंगा स्नान किया। पूजा अर्चना आरती कर स्वच्छता अभियान की निरंतरता का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनुराग चंद्रा, धीरज मेहरोत्रा, सुशील कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, संजय पंडा, धीरज मेहरोत्रा, सुशील कुमार आदि शामिल रहे।
गंगा समग्र ने निकाली शोभायात्रा
गंगा समग्र प्रयाग उत्तर की ओर से रसूलाबाद घाट से शोभायात्रा निकाली गई। संयोजक राकेश मिश्र की देखरेख में निकाली गई शोभायात्रा तेलियरगंज, मेंहदौरी कालोनी होते हुए रसूलाबाद घाट पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद गंगा पूजन आरती और जमकर आतिशबाजी हुई।