फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीपीएल परिवारों का मुफ्त में मिलेगा बिजली कनेक् शन

बीपीएल परिवारों का मुफ्त में मिलेगा बिजली कनेक् शन

Sun, 04 Jun 2017 08:07 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों का मुफ्त में मिलेगा बिजली कनेक्
शन
सभी केंद्र (कई खबरें)
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन मुफ्त
0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इलाहाबाद के एनसीजेडसीसी में की घोषणा
0 13 जिलों में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण भी किया
0 सीएम ने कहा कि अक्तूबर 2018 के पूर्व प्रदेश में सभी को 24 घंटे बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को राज्य सरकार मुफ्त में विद्युत का कनेक्शन देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा रविवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) सभागार में ऊर्जा विभाग की ओर से प्रदेश भर में 14 विद्युत उपकेंद्रों के लोकार्पण एवं डिजिटल सेवाओं के शुभारंभ समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को मुफ्त में कनेक्शन देने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तमाम स्थानों पर ऊर्जा विभाग की ओर से कैंप भी लगाए जाएंगे। सीएम ने मुताबिक फ्री में कनेक्शन लेने के बाद लाभार्थियों की जिम्मेदारी भी रहेगी तो वे अपने बिल का भुगतान जरूर करें। सीएम ने कहा कि ऊर्जा विभाग का लक्ष्य है कि अक्तूबर 2018 तक प्रदेश के सभी जिलों में 24 घंटे बिजली मिले। यह जनता के सहयोग के बिना संभव नहीं है। सीएम के मुताबिक जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस कम है, वहां अक्तूबर 2018 के पूर्व ही 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। सीएम ने ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करवाने की मुहिम का भी स्वागत किया। कहा कि ऊर्जा विभाग ने पीएम मोदी की कैशलेस मुहिम को बढ़ावा दिया है। इसके पूर्व सीएम ने 936 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने प्री पेड मीटर को ऑनलाइन रिचार्ज करने की सुविधा की भी शुरूआत की। यहां उन्होंने विवेक श्रीवास्तव और अरुण माथुर नाम के दो उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने के लिए टोकन भी दिया। इसके अलावा सीएम ने उजाला योजना के तहत दस उपभोक्ताओं को सीएफएल प्रदान किया। इसके पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विभाग द्वारा किए गए अब तक के कार्यों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि सूबे में 10.40 लाख उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ किया गया है। साथ ही दस लाख एलईडी उपभोक्ताओं में वितरित किए जा चुके हैं। ऊर्जा मंत्री के मुताबिक सूबे में 5.65 लाख लोगों को नये कनेक्शन भी इस अवधि में दिए गए हैं। 000000000000000000000
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति के लिए खत्म किया वीआईपी कल्चर
0 सीएम योगी ने कहा कि यूपी से वीआईपी कल्चर खत्म किया जा रहा है। पूर्व की सरकारों द्वारा मुख्यमंत्री या कुछ चुनिंदा मंत्रियों के गृह जनपदों में 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने यह व्यवस्था खत्म कर दी है। भाजपा के लिए प्रदेश के सभी 75 जिले वीआईपी हैं। हर एक शहर में विद्युत आपूर्ति की सामान व्यवस्था की गई है। सीएम ने कहा कि पहले ट्रांसफार्मर बदले जाने में कई दिन का वक्त लगता था, लेकिन अब शहरी क्षेत्र में अधिकतम 24 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में यह उसे बदलने का निर्देश दिया गया है। कहा कि प्रदेश वासी अब विद्युत संबंधित शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज करा सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
मीटर रीडिंग बताकर बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे उपभोक्ता
0 बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को अब रीडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पावर कारपोरेशन ने एक नई व्यवस्था शुरू कर दी। इसके तहत बिजली बिल भुगतान वाले काउंटर पर अपनी मीटर रीडिंग बताकर उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। यह व्यवस्था प्रदेश भर में रविवार से लागू कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के समस्त शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ता इंटरनेट के माध्यम से विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org के बिलिंग पोर्टल पर अपनी मीटर रीडिंग डालकर विद्युत बिल बनाने एवं उसका भुगतान भी कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को यूजर आईडी बनानी होगी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के शहरी प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं को द्वारा वर्तमान समय ऑनलाइन रिचार्ज टोकन प्राप्त करने के लिए विभागीय काउंटर पर जाना पड़ता है। इस कठिनाई को दूर करने के लिए इंटरनेट पर विभागीय पोर्टल पर ई-पेमेंट के माध्यम से प्री पेड विद्युत उपभोक्ताओं अपने प्री पेड मीटर को रिचार्ज करने के लिए टोकन अब खुद ही ऑन लाइन प्राप्त कर मीटर को रिचार्ज कर पाएंगे।
000000000000000000000000000000
इन विद्युत उपकेंद्रों का सीएम ने किया लोकार्पण
जिला उपकेंद्र का नाम लागत
मथुरा 400 केवी मांठ 375 करोड़ रुपये
बांदा 400 केवी बांदा 292.70 करोड़ रुपये
गौतमबुद्ध नगर 132 केवी दनकौर 24.30 करोड़ रुपये
रामपुर 132 केवी शाहबाद 22.67 करोड़ रुपये
बहराइच 132 केवी बेगमपुर 21.60 करोड़ रुपये
रायबरेली 132 केवी सरेनी 41.15 करोड़ रुपये
मेरठ 132 केवी वेदव्यासपुरी 31 करोड़ रुपये
मैनपुरी 132 केवी सुल्तानगंज 24 करोड़ रुपये
मिर्जापुर 132 केवी लालगंज 25.17 करोड़ रुपये
पीलीभीत 132 केवी लालगंज 20.50 करोड़ रुपये
संभल 132 केवी असमौली 49.16 करोड़ रुपये
इलाहाबाद 33/11 केवी मऊआइमा 4.14 करोड़ रुपये
इलाहाबाद 33/11 केवी साथर 2.64 करोड़ रुपये
प्रतापगढ़ 33/11 चौसा 1.88 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed