{"_id":"5932e0404f1c1bfe2c8b4568","slug":"149650644316-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनाझपटी में भाजपा की महिला नेता को गहरी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीनाझपटी में भाजपा की महिला नेता को गहरी चोट
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। बदमाशों ने शुक्रवार रात शहर के पाश इलाके सिविल लाइंस के स्ट्रेची रोड पर जज निवास के सामने पूर्व एमएलसी की पुत्रवधू ममता द्विवेदी से बैग छीनने सी कोशिश और नाकाम रहने पर उन्हें धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बेटी के साथ घर लौट रही थीं। स्कूटी से सड़क पर गिरने से उनके सिर पर गहरी चोट पहुंची। बदमाश फरार हो गए। घायल ममता को निजी अस्पताल ले जाया गया उनके सिर पर कई टांके लगे।
स्ट्रेची रोड पर जस्टिस अश्विनी मिश्रा के निवास के बगल में पूर्व एमएलसी स्व ज्ञानचंद्र द्विवेदी का मकान है। वह हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भी थे। उनकी पुत्रवधू ममता द्विवेदी (52) बरसों से भाजपा से जुड़ी हैं। वह भाजपा की हर गतिविधि में शामिल होती हैं। शुक्रवार देर रात वह हाईकोर्ट के निकट एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बेटी आस्था के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थीं। वह घर के पास पहुंचीं तभी स्कूटी के बगल में पल्सर बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने ममता के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। छिनैती में नाकाम रहने पर बदमाश ने उन्हें धक्का दे दिया। वह चलती स्कूटी से सड़क पर जा गिरीं।
आस्था ने शोर मचाया तो जज निवास से निकले पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे बाइक पर फरार हो गए। तभी पड़ोस में रहने वाले डॉ.आशुतोष गुप्ता आए और सिर फटने से लहूलुहान ममता को निजी अस्पताल ले गए। उनके सिर में कई टांके लगाने पड़े। बेटी आस्था ने थाने में तहरीर दी। इस अपनी सरकार में ही महिला सुरक्षा के इस हाल पर ममता बेहद दुखी हैं। सिविल लाइंस में जस्टिस निवास के सामने वारदात से साफ है कि चोर-लुटेरों को पुलिस का भय नहीं है। वह चाहती हैं कि इलाहाबाद में मौजूद मुख्यमंत्री योगी उनसे मिलने आएं तो उनसे महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर काबू पाने का आग्रह करेंगी।
विज्ञापन
पुलिस के रवैये से भी मां-बेटी दुखी
-छीनाझपटी के बाद पुलिस के रवैये ने भी ममता और उनकी बेटी आस्था को दुखी किया। घटना के बाद रात करीब एक बजे आस्था तहरीर लेकर सिविल लाइस थाने गईं तो उनसे सुबह आने को कहा गया। सुबह वह फिर थाने जाकर थाना प्रभारी मनोज तिवारी से मिलीं तो आरोप है कि उन्होंने कहा कि आज सीएम इलाहाबाद आ रहे हैं। पुलिस वीआईपी डयूटी में लगी है। सीएम के जाने के बाद ही एफआईआर और कार्रवाई होगी। ममता कहती हैं कि यह शर्मनाक स्थिति है।
झीनाझपटी में पूर्व एमएलसी की पुत्रवधू स्कूटी से गिरीं, सिर फटा
0 सिविल लाइंस में शुक्रवार रात घटना, बेटी संग लौट रही थीं घर
0 जस्टिस निवास के पास हुई वारदात
0 बैग नहीं लूट सके तो धक्का देकर भागे बाइक सवार बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो