फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीएम के खिलाफ निकाला मार्च, आइसा कार्यकर्ता गिरफ्तार

सीएम के खिलाफ निकाला मार्च, आइसा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीएम के खिलाफ निकाला मार्च, आइसा कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
संशोधित

सीएम के खिलाफ निकाला मार्च, आइसा के 14 कार्यकर्ता गिरफ्तार
0 कार्यकर्ताओं-पुलिस में हुई झड़प, केपीयूसी के सामने हंगामा
0 प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में हुआ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के शनिवार को इलाहाबाद आगमन का विरोध कर रहे आइसा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान केपीयूसी गेट के सामने जमकर हंगामा हुआ। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस ने मौके से 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और देर रात तक उन्हें थाने पर बिठाए रखा।
सहारनपुर में हुई हिंसा, बुलंदशहर में सामूहिक बलात्कार और प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आइसा कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के इलाहाबाद आगमन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी गेट से प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं को मार्च लेकर संगम तक जाना था, लेकिन केपीयूसी गेट के सामने ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं की उनसे झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने मौके से 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें देर रात तक कर्नलगंज थाने में बिठाकर रखा गया। इनमें 10 छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में आइसा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य, इविवि इकाई सचिव शक्ति रजवार, अध्यक्ष रणविजय विद्रोही, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शालू यादव, अमिषा आनंद, रश्मि सिंह, शिवानी जायसवाल, देवेश मिश्र, सृजन, निरंजन देव, विष्णु प्रभाकर, आशुतोष पाठक, विवेक प्रिय गौतम, शाहबाज मालिक आदि शामिल रहे। आइसा प्रदेश अध्यक्ष अंतस सर्वानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 दिन बीत जाने पर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने का दावा किया है, लेकिन योगी सरकार के 75 दिनों के क्रियाकलाप ने उनका रिपोर्ट कार्ड खुद पेश कर दिया है। योगी सरकार के ये 75 दिन दलित उत्पीड़न, बलात्कार एवं सांप्रदायिक भेदभाव के रहे और अगले 25 दिनों में इसमें इजाफा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed