{"_id":"5932d9af4f1c1b48048b459d","slug":"14965047622-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. बद्री नारायण पंत संस्\nथान के निदेशक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. बद्री नारायण पंत संस् थान के निदेशक बने
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. बद्री नारायण बने जीबी पंत संस्थान के निदेशक
0 मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्थान के प्रोफेसर को दी बड़ी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने प्रो. बद्री नारायण को गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान का निदेशक नियुक्त किया है। मंत्रालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद प्रो. बद्री नारायण ने शनिवार को निवर्तमान निदेशक प्रो. प्रदीप भार्गव से पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष के लिए हुई है। वह संस्थान में वरिष्ठ प्रोफेसर के तौर पर काम कर रहे थे। निदेशक नियुक्त किए जाने के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि संस्थान में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ इसका लाभ समाज को मिले, इसके लिए काम करेंगे।
जवाहर लाल नेहरू यूनिवसिटी (जेएनयू) से पंत संस्थान में वापसी के बाद प्रो.बद्री नारायण की सक्रियता से लग रहा था कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाने वाली है। इस बात को बल तब मिला जब संस्थान में सूरीनाम के कलाकारों के एक कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल मुख्य अतिथि के तौर मौजूद रहे। डॉ. बद्री नारायण पंत संस्थान लौटने के बाद शहर में होने वाले कार्यक्रमों में खासे सक्रिय भी हो गए थे। उनकी देश भर में जाने माने दलित चिंतक के तौर पहचान है। उन्हें फुल ब्राइट फेलोशिप प्रदान की जा चुकी है।