फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीबीआई जांच हवा, सीएम से मुलाकात भी मुश्किल

सीबीआई जांच हवा, सीएम से मुलाकात भी मुश्किल

Sat, 03 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई जांच हवा, सीएम से मुलाकात भी मुश्किल
सीबीआई जांच हवा, सीएम से मुलाकात भी मुश्किल
विज्ञापन

0 प्रतियोगियों को सीएम से मिलने के लिए नहीं मिल सका समय
0 लोक सेवा आयोग में हुई भर्तियों की जांच की मांग करे रहे प्रतियोगी
0 विश्वविद्यालय के छात्रों की मांग को भी प्रशासन ने ठुकराया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग हवा हो चुकी है। भले ही इस मुद्दे पर इलाहाबाद से शुरू हुए आंदोलन ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने भी इस मसले पर चुप्पी साध ली है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद आए तो प्रतियोगी छात्रों से इस मुद्दे पर उनसे मिलने के लिए समय मांगा, लेकिन इसके लिए मंजूरी नहीं मिली। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की सीएम से मिलने की मांग को भी प्रशासन ने ठुकरा दिया।
हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को भी इलाहाबाद में रहेंगे। ऐसे में छात्र उनसे मिलने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक रुख को देखते हुए सीएम और छात्रों के बीच मुलाकात अब मुश्किल नजर आ रही है। प्रतियोगी छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हुई भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच कराई जाए। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता भी सीबीआई जांच के पक्ष में थे, लेकिन अब सभी ने इस मुद्दे मौन हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने बताया कि इसी मुद्दे पर प्रतियोगी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलना चाह रहा है। इसके लिए प्रशासन को आवेदन देकर सीएम से मिलने का समय मांगा गया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

उधर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र भी सीएम से मिलने के लिए समय मांग रहे हैं। विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि प्रशासन को आवेदन दिया गया था, लेकिन सीएम से मिलने की अनुमति नहीं मिली। कोशिश की जा रही है कि किसी तरह रविवार को मुलाकात का समय मिल जाए। छात्रों का कहना है कि सीएम जब विश्वविद्यालय के वीसी से मिल सकते हैं तो छात्रों को समय क्यों नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed