फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुक्त विश् विद्यालय की परीक्षाएं छह से

मुक्त विश् विद्यालय की परीक्षाएं छह से

Sat, 03 Jun 2017 10:52 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुक्त विश्
विद्यालय की परीक्षाएं छह से
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं छह से
0 प्रदेश भर के 97 केंद्रों में 60 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
0 कई पाठ्यक्रमों का सेलेबस तैयार नहीं, भटक रहे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं छह जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेंगी। प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा कार्यक्रम के साथ परीक्षा की शुरुआत होगी। हालांकि, कुछ पाठ्यक्रमों का सेलेबस तैयार न होने के कारण विद्यार्थी परेशान हैं। आधी-अधूरी पाठ्यसामग्री मिलने के कारण विद्यार्थियों के लिए समय से एसाइनमेंट जमा कर पाना मुश्किल होगा। साथ ही उनकी परीक्षा की तैयारियां प्रभावित होंगी।
मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 97 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में तकरीबन 60 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक नामांकित विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकता है। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह सात से दस, दूसरी पाली की दिन में 11 से दो और तीसरी पाली दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी। कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. जीके द्विवेदी को निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के मद्देनजर केंद्रों पर प्रकाश, पंखा एवं पानी की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए एसाइनमेंट जमा करने की तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, कुछ पाठ्यक्रमों का सेलेबस तैयार न होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उनका कहना है कि जब आधी-अधूरी पाठ्यसामग्री मिलेगी तो एसाइनमेंट कहां से तैयार होगा। छात्रों का कहना है कि पर्यावरण का अनिवार्य पाठ्यक्रम सीएचईक्यू, आधार पाठ्यक्रम पीजीएसपीएस, ज्वेलरी, आर्ट-क्रॉफ्ट का सिलेबस तैयार नहीं है। सेलेबस के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अगर समय से सेलेबस नहीं मिला तो उनकी परीक्षाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल पर नपेंगे केंद्राध्यक्ष
कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। तेज तर्रार शिक्षकों की टीम उड़ाका दल एवं पर्यवेक्षण में रहेगी। अगर किसी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित केंद्राध्यक्ष के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed