{"_id":"5cd5b12dbdec2207272c3b97","slug":"141557508397-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद गिरि रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद गिरि रिहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु आनंद गिरि की जमानत मंजूर, हुए रिहा
0 महंत नरेंद्र गिरि ने की पुष्टि, कहा- फिलहाल लौटने में लगेगा वक्त
0 दो आस्ट्रेलियाई महिलाओं से अमर्यादित आचरण में हुए थे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। महिलाओं से अमर्यादित आचरण के आरोप में आस्ट्रेलिया के सिडनी में गिरफ्तार योगगुरु स्वामी आनंद गिरि को शुक्रवार को सिडनी की अदालत से जमानत मिल गई। इसके लिए उनके समर्थकों की ओर से लगातार कोशिशें जारी थी। इसी क्रम में उनके वकील की ओर से मामले के तहत अदालत में बहस की गई। अदालत ने उनके पक्ष को सुना और माना। फिर आस्ट्रेलिया के समयानुसार सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे जमानत मंजूर कर ली। इसके बाद उनकी रिहाई हो गई।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने उनकी रिहाई की पुष्टि की। बोले, उनके समर्थकों ने बृहस्पतिवार को ही उनकी रिहाई की उम्मीद जताई थी। इसके लिए उनकी ओर से लगातार प्रयास जारी थे। इसी के मद्देनजर सिडनी के अच्छे वकील से संपर्क साधा गया था। लेकिन रिहाई के बावजूद उनकी वापसी के बारे में निश्चित तौर पर अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। दरअसल आस्ट्रेलिया के कानून के मुताबिक जब तक मामले का पूरी तरह से निस्तारण नहीं हो जाता है, उनका वहां से यहां आना मुमकिन नहीं है। माना जा रहा है कि वह 26 तक सिडनी में ही रहेंगे। बता दें, आध्यात्मिक शिविर में प्रशिक्षण देने के बाद वह सोमवार को स्वदेश लौटने वालेे थे लेकिन इससे पहले ही न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।