{"_id":"5cafa29bbdec2214541217bd","slug":"141555014299-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी, योगी, शाह के साथ नीतिश कुमार की भी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी, योगी, शाह के साथ नीतिश कुमार की भी डिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी, योगी, शाह के साथ नीतिश कुमार की भी डिमांड
0 जिले की दोनों संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशियों ने भेजी स्टार प्रचारकों की सूची
0 केशरी और डा. रीता की सूची में कई नेताओं के नाम हैं कॉमन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में स्टार प्रचारकों की डिमांड पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से कर दी है। दोनों ही सीट के प्रत्याशियों की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सभा करवाने को कहा गया है। रीता ने भाजपा नेताओं के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की भी सभा करवाने की मांग की है।
दोनों ही नेताओं की ओर से भेजी गई लिस्ट में कई नाम कॉमन भी है। इसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद हेमा मालिनी, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह एवं नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नाम शामिल हैं। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला के मुताबिक मेरठ के सांसद राजेश अग्रवाल, सूबे के कैबिनेट मंत्री एसपी बघेल की भी चुनावी सभा करवाने की मांग की गई है। उधर, फूलपुर प्रत्याशी केशरी देवी पटेल के पुत्र एवं पूर्व विधायक दीपक पटेल ने बताया कि संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में डिप्टी सीएम केशव की एक-एक चुनावी सभा करवाने का आग्रह किया गया है। अपना दल सोनेलाल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भी आमंत्रित किया गया है। भाजपा नेता अरुण अग्रवाल ने बताया कि पीएम मोदी शायद दोनों लोकसभा क्षेत्र के लिए परेड ग्राउंड में सभा कर सकते हैं। अभी इसका कार्यक्रम पूरा नहीं बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कम से कम एक सभा ग्रामीण क्षेत्र में एवं एक शहरी क्षेत्र में करवाने की भी मांग की गई है।