{"_id":"5c91407fbdec2213fd2992b9","slug":"141553023103-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बना दिया शराब कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को बना दिया शराब कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छात्रा को बना दिया शराब कारोबारी
परिजनों ने कहा गैलन में गंगाजल घर से लाकर खाकी ने दिखाई शराब
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह बीए की एक छात्रा को शराब कारोबारी बना दिया। आरोप है कि पुलिस छात्रा को बहनोई के घर से पकड़ लाई और मदिरा बेचने के आरोप में उसका चालान कर दिया। खाकी की इस मनमानी से नाराज परिजनों ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उसकी ससुराल कोर्रों में है। साली बीए की छात्रा है। इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही है। इसलिए वह बहन के घर पर ठहरी है। पीड़ित की मानें तो मंगलवार सुबह स्थानीय पुलिस ने गांव में कई लोगों के यहां दबिश दी। इसके बाद छापा मारकर साली को भी उठा ले गई। पुलिस वाले एक गैलन में रखा गंगाजल घर से ले गए थे। बाद में 40 लीटर शराब लगाकर छात्रा का चालान कर दिया। पुलिस की इस दादागीरी से परिजनों के साथ ग्रामीण भी नाराज हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।