फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीएसए ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

बीएसए ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
अनुपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंतिम चेतावनी
विज्ञापन

0 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुपथित चल रहे शिक्षकों को नोटिस भेज मांगा जवाब
प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे सहायक अध्यापकों को नोटिस जारी की है। बीएसए की ओर से जिले के 22 शिक्षकों को भेजी गई नोटिस में कहा गया है कि वह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। बीएसए की ओर से इन शिक्षकों को पूर्व में नोटिस भेजे जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। बीएसए ने इन शिक्षकों को अंतिम अवसर देते हुए 15 मार्च तक उनके कार्यालय को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। बीएसए की ओर से भेजी गई नोटिस में कहा गया है कि तय अवधि तक उनका जवाब नहीं मिलता है तो यह मान लिया जाएगा कि यह शिक्षक पठन-पाठन के इच्छुक नहीं हैं, इसके बाद इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

बीएसए की ओर से जारी नोटिस में कुमारी सर्वेश-प्राथमिक विद्यालय धनपालपुर बहरिया, संजय मिश्र-प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर बहरिया, शस्य प्रताप सिंह-प्राथमिक विद्यालय सराय रैजोत बहरिया, ममता रानी- पूर्व माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर बहरिया, कुलदीप सिंह- प्राथमिक विद्यालय पैगम्बरपुर बहरिया, आकांक्षा सांस्कृत्यायन-पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवादा बहरिया, गणेश कुमार मौर्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसाही शंकरगढ़, बिंते जेहरा प्राथमिक विद्यालय दंगवो जसरा, अजय कुमार मिश्र-प्राथमिक विद्यालय ढोली सैदाबाद, आयुषी ओबेराय-प्राथमिक विद्यालय अखयराजपुर कौड़िहार, रफत परवीन-प्राथमिक विद्यालय असरावे खुर्द कौड़िहार, निहारिका पांडेय-प्राथमिक विद्यालय बनकट धनूपुर, विपनेश कुमार- प्राथमिक विद्यालय बडिडहा मेजा, अजय कुमार-प्राथमिक विद्यालय सिरवार मेजा, कुंवर बहादुर सिंह-प्राथमिक विद्यालय पंचवह कोरांव, कृष्ण मणि त्रिपाठी-प्राथमिक विद्यालय देवीबांध कोरांव, सुचित कुमार-पूर्व माध्यमिक विद्यालय संसारपुर कोरांव, बृजेश सिंह-पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरैचा कोरांव, नवीन कुमार तिवारी- प्राथमिक विद्यालय नटवा का पूरा कोरांव, अनुपमा धुसिया-प्राथमिक विद्यालय गढ़वा, सैदाबाद, सुप्रिया यादव-प्राथमिक विद्यालय याकूबपुर सैदाबाद, अभिलाषा-प्राथमिक विद्यालय पूरबनारा होलागढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed