{"_id":"5bd88a3dbdec2269651f29cb","slug":"141540917821-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार ने कार्यावाहक मुख्य न्यायाधीश का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार ने कार्यावाहक मुख्य न्यायाधीश का किया अभिनंदन
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का किया अभिनंदन
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति एपी साही विशिष्ट अतिथि थे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का स्वागत बार के अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी और महासचिव एसी तिवारी ने किया। महासचिव ने कामना व्यक्त की कि न्यायमूर्ति माथुर ही हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनें। उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के उदार और मानवीय रवैये की प्रशंसा करते हुए बार की समस्याओं के निराकरण की अपेक्षा की। विशिष्ट अतिथि एपी साही ने जस्टिस माथुर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सूर्य की किरणों की तरह सदैव सृजनात्मक कार्यों में लगे रहेंगे। जस्टिस माथुर ने सभी के प्रति आभार जताते हुए बार की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। संयुक्त सचिव प्रशासन प्रशांत सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर बार के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।