{"_id":"5b81b98642c7924651654c84","slug":"141535228294-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकिया घर पहुंचकर खोलेगा बैंक खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकिया घर पहुंचकर खोलेगा बैंक खाता
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डाकिया घर पहुंच खोलेगा डाक खाता
जीरो बैलेंस पर खुलेगा बचत खाता
प्रथम चरण में प्रधान डाकघर एवं झूंसी डाकघर से शुरु होगी सहुलियत
इलाहाबाद। लंबे इंतजार के बाद डाकघर के पेमेंट बैंक की शुरुआत 1 सितंबर से होने जा रही है। इसके लिए इलाहाबाद परिक्षेत्र में भी तैयारी शुरु कर दी गई है। पहले चरण में प्रधान डाकघर, झूंसी डाकघर समेत छिवैया, छतनाग एवं मलवा खुर्द सेवा केंद्र से इसकी शुरुआत होगी। गुरुवार से बचत एवं चालू खाते खोले जाने शुरु किए जा चुके हालांकि परीक्षण स्तर पर होने से चुनिंदा लोगों के ही खाते खोले जा रहे हैं। डाक अधिकारियों के मुताबिक यह पेमेंट बैंक सामान्य बैंक की तरह ही सारी लेन-देन की सहुलियत मुहैया कराएगा। उनका कहना है दिसंबर तक सभी डाकघरों को इससे जोड़ दिया जाएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक नाम से शुरु हो रही इस बैकिंग सहुलियत के तहत सामान्य बचत खाते जीरो बैलेंस पर खोले जा सकेंगे जबकि चालू खाता के लिए न्यूनतम एक हजार रुपये आवश्यक होंगे। खाता खुलवाने के इच्छुक व्यक्ति को डाकघर नहीं आना होगा बल्कि उसका खाता इलाके का डाकिया अपने स्मार्ट फोन के जरिए खोलेगा। इसके लिए डाकिया के स्मार्ट फोन अपग्रेड किए गए हैं। डाक अधिकारियों का कहना है आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से केवाईसी कराकर खाता खुलवाया जा सकेगा। खाता खुलने पर खाता धारक की आईडी जनरेट हो जाएगी। उसके बाद मोबाइल से वह सामान्य बैकिंग के कामकाज निपटा सकते हैं। इसके जरिए वह अपने बिजली बिल, मोबाइल भुगतान दूसरे अन्य कार्य भी करा सकेंगे।
इनसेट
प्रधान डाकघर में आयोजित होगा समारोह
इलाहाबाद। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इलाहाबाद शाखा का उद्घाटन 1 सितम्बर को कैबिनेट मंत्री गोपालजी टंडन करेंगे। डाक विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक संजय डी के मुताबिक इसके साथ प्रस्तावित चारों स्थानों से पेमेंट बैंकों की शुरुआत कर दी जाएगी।