फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छात्रों ने विश्वविद्यालय में बंद कराए काउंअर

छात्रों ने विश्वविद्यालय में बंद कराए काउंअर

Sat, 13 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने विश्वविद्यालय में बंद कराए काउंअर
छात्रों ने विश्वविद्यालय में बंद कराए काउंटर
विज्ञापन

0 इविवि में तेज हुआ कुलपति के खिलाफ आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों से कुलपति के खिलाफ छात्र शुरू हुआ जनजागरण अभियान अब विश्वविद्यालय परिसर तक पहुंच गया है। शुक्रवार को छात्र संघर्ष संयुक्त मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने विश्वविद्यालय में कुछ काउंटर बंद करा दिए और कक्षाओं में जाकर कुलपति के खिलाफ जारी आंदोलन में सभी छात्र-छात्राओं से सहयोग की अपील की।
छात्र नेताओं ने कर्मचारियों के समक्ष हाथ जोड़कर काउंटरों को बंद करने का आग्रह किया, जिसमें बाद कुछ काउंटर थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद छात्र नेताओं ने विभिन्न संकायों और कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से जनसंपर्क किया। मोर्चा के उपाध्यक्ष रजनीश सिंह रिशू ने जनजागरण आभियान के दौरान छात्र-छात्राओं के समक्ष दावा किया कि राष्ट्रपति ने कुलपति के खिलाफ जांच की अनुशंसा की है। ऐसे में कुलपति को नैतिकता के आधार पर इस्तीफ दे देना चाहिए। यह सवाल भी उठता है कि कुलपति विश्वविद्यालय में काम कैसे कर रहे हैं। उपाध्यक्ष ने छात्रों और कर्मचारियों को आंदोलन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मोर्चा के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ‘निक्कू’ ने कहा कि कुलपति के कुछ करीबी अराजकता पैदा कर छात्र आंदोलन में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। छात्र इससे घबराने वाली नहीं। वे अन्याय के खिलाफ घुटने नहीं टेकेंगे। जनजागरण अभियान में छात्र नेता सूर्य प्रकाश मिश्र, सौरभ सिंह, अभिनव सिंह, गौरव तिवारी, देश दीपक वर्मा, नीरज शर्मा, गोविंद रावत, रमेश सोनकर, संजीव पासवान, सुरेश यादव, आदर्श दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

00
वीसी के समर्थन में पीएम को पत्र
इलाहाबाद। कुलपति के समर्थन में अखिल भारतीय पटेल सेवा संस्थान की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है। संस्थान की ओर से ज्ञान सिंह, डॉ. निर्भय सिंह पटेल, घनश्याम सिंह, मान सिंह, संतोष सिंह ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कुछ रिटायर शिक्षक कुलपति को काम नहीं करने देना चाहते और उन्हीं के इशारे पर कुछ छात्र कुलपति के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि अराजकता उत्पन्न करने वाले छात्र नेता अगर कुलपति को उनका काम करने दें तो साल भर के भीतर विश्वविद्यालय के स्तर में काफी सुधार देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed