फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भाइयों की मंगलकामना को बहनो

भाइयों की मंगलकामना को बहनो

Sat, 21 Oct 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
भाइयों की मंगलकामना को बहनो
बहनों ने भाइयों को लगाया मंगलटीका
विज्ञापन

0 यम पूजन कर लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना
इलाहाबाद। कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया शनिवार को यम द्वितीया यानी भाईदूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना एवं लंबी आयु के लिए यमुना स्नान कर यम पूजन किया। इसके बाद भाई के माथे पर मंगल टीका लगाकर उसकी लंबी उम्र के लिए मंगलकामना की। भाइयों ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार दिए। सुबह यमुना स्नान के बाद बहनों ने घाट और घरों में विधिविधान से यम पूजन किया। भाइयों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। उसके बाद आसन देकर भाइयों की आरती उतारी गई। माथे पर रोली अक्षत का टीका लगाया गया और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों के घर जाकर भोजन भी किया और शगुन के तौर पर उपहार दिए।


गुलजार रहे यमुना तट, आरती पूजन
यम द्वितीया शनिवार को बलुआघाट, किलाघाट, मनकामेश्वर मंदिर घाट सहित यमुना के विभिन्न घाटों पर स्नान और आरती पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सूर्य पुुत्री एवं यम की बहन यमुना जी की विधिविधान पूजा अर्चना की गई। यम की प्रसन्नता के लिए कई भाइयों-बहनों ने हाथ पकड़ कर डुबकी भी लगाई। बलुआघाट बारादरी से लेकर चौराहे तक लगे कार्तिक मेले में घरेलू उपयोग की वस्तुओं की जमकर खरीददारी हुई। बाबा समाज सेवी संस्थान के अध्यक्ष सतीश केसरवानी की अगुवाई में स्वयंसेवकों ने मेले में आए स्नानार्थियों की सहायता की और तीन बिछुड़ों को अपनों से मिलाया। मनकामेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के निर्देशन पर आचार्य पुरोहितों ने वेद मंत्रों के साथ यमुना जी की आरती की। स्नान करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि की अगुवाई में किले घाट से संगम तट तक दीपदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed