{"_id":"59400f344f1c1b1b0b8b45b1","slug":"141497370420-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्म
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी ने कहा, घर पर बात करा दो
0 नैनी जेल में बंद आरोपी ने कोर्ट से की याचना
0 राम जन्मभूमि पर आतंकी हमले का मामला
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नैनी जेल में मंगलवार को राम जन्मभूमि पर हुए आतंकी हमला मामले की सुनवाई हुई। अभियोेजन के गवाह डॉ. अजीत सिन्हा से बचाव पक्ष ने जिरह की है। अगली सुनवाई 17 जून को होगी।
एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि विशेष न्यायाधीश प्रेमनाथ ने नैनी जेल जाकर सुनवाई की। पांचों आरोपी आतंकी उपस्थित हुए। अभियोजन की ओर से अभिसूचना के एसपी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा से बचाव पक्ष के अधिवक्ता शम्शुल हसन ने जिरह की है। आरोपी इरफान ने कोर्ट से याचना की कि उसकी मां की तबियत खराब है। फोन से उसकी घर पर बात करा दी जाए। इस पर कोर्ट ने जेलर से रिपोर्ट तलब की है।
बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में पांच जुलाई 2005 को आतंकी हमला कर विस्फोट किया गया था। इसमें मौके पर सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। मृतक आतंकियों के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच से घटना की साजिश रचने और सहयोग करने में पांच और लोग सामने आए। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश से मुकदमे की सुनवाई इलाहाबाद स्थित नैनी जेल में ही की जा रही है। अभियोजन 57 गवाह पेश कर चुका है। कोर्ट ने चार अन्य गवाहों को तलब कर बयान दर्ज किया है। अंतिम गवाह अजीत कुमार सिन्हा का बयान हो चुका है। बचाव पक्ष की ओर से जिरह चल रही है।