फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   14 percent candidates left the entrance exam of Diploma Engineer

14 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी डिप्लोमा इंजीनियर की प्रवेश परीक्षा

Tue, 24 Aug 2021 11:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
14 percent candidates left the entrance exam of Diploma Engineer
14 percent candidates left the entrance exam of Diploma Engineer
प्रयागराज। आईईआरटी में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शहर के 13 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में संपन्न हुई। परीक्षा एक पाली में आयोजित की गई। 86 फीसदी अभ्यर्थियों नें परीक्षा दी। जबकि 14 फीसद अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार का प्रश्न पत्र कुछ आसान रहा, लेकिन गणित के प्रश्नों को हल करने में पसीना जरूर आया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 13 ब्रांचों में दाखिले के लिए कुल 5754 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। हर ब्रांच में 75 सीटें हैं। मंगलवार को शहर के 13 केंद्रों पर सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू हुई। हालांकि अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से केंद्रों पर पहुंच गए थे। कोविड-19 का गाइड लाइन का प्रवेश करते हुए अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। 4938 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 816 ने छोड़ दी।
विज्ञापन

पीडीसीए एवं मैनेजमेंट की परीक्षा 27 को
दो वर्षीय डिप्लोमा पीडीसीए (पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन) में 30 और मैनेजमेंट की तीन ब्राचों में 225 सीटों के सापेक्ष प्रवेश परीक्षा 27 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे के बीच होगी। इसके लिए आईईआरटी में सिर्फ एक सेंटर बनाया गया है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए तकरीबन 290 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed