{"_id":"5fb6dd808ebc3eefb700bf4a","slug":"14-died-in-road-accident-allahabad-news-ald291903166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ के कुंडा में भीषण हादसा, 14 बारातियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ के कुंडा में भीषण हादसा, 14 बारातियों की मौत
विज्ञापन
कुंडा में भीषण हादसा, 14 बारातियों की जान गई
देर रात नवाबगंज के आलापुर से बरात से लौट रही बोलेरो खड़े ट्रक में घुसी
देशराज का इनारा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर रात हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। बरात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे घुस गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे के वक्त हुई तेज आवाज से आस-पास के लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काट कर शवों को निकाला। हादसे की सूचना गांव और बरात में पहुंची तो वहां भी मातम छा गया।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की बृहस्पतिवार को शादी थी। बारात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। कुंडा के देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काटकर शवों को निकाला। इसके बाद शवों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां हाहाकार मच गया। बरात में भी मातम छा गया। शवों के अस्पताल में पहुंचने पर मजमा लग गया।
जान गंवाने वाले
दिनेश कुमार(40), पवन कुमार(10), दयाराम (40), अमन (7), रामसमुझ (40), अंश (9), गौरव कुमार (10), नान भैया (55), सचिन (12), हिमांशु (12), मिथिलेश कुमार (17), अभिमन्यू (28), पारसनाथ (40) चालक और बब्लू (22) की हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में सभी कुडा के जिरगापुर के रहने वाले हैं। अंश हथिगवां और बोलेरो चालक पारसनाथ निवासी बड़ेरा मानिकपुर है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन