{"_id":"5fb6e11d8ebc3e9bd4061ce8","slug":"14-dead-in-a-road-accident-in-kunda-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कुंडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो भिड़ंत में गई 14 बरातियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कुंडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो भिड़ंत में गई 14 बरातियों की जान
Fri, 20 Nov 2020 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुंडा
अमर उजाला नेटवर्क, कुंडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
कुंडा कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। बरात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे घुस गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे के वक्त हुई तेज आवाज से आस-पास के लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काट कर शवों को निकाला। हादसे की सूचना गांव और बरात में पहुंची तो वहां भी मातम छा गया।
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की बृहस्पतिवार को शादी थी। बरात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। कुंडा के देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काटकर शवों को निकाला। इसके बाद शवों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां हाहाकार मच गया। बरात में भी मातम छा गया। शवों के अस्पताल में पहुंचने पर मजमा लग गया।
विज्ञापन
इनकी गई जान...
दिनेश कुमार(40), पवन कुमार(10), दयाराम (40), अमन (7), रामसमुझ (40), अंश (9), गौरव कुमार (10), नान भैया (55), सचिन (12), हिमांशु (12), मिथिलेश कुमार (17), अभिमन्यू (28), पारसनाथ (40) चालक और बब्लू (22) की हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में सभी कुडा के जिरगापुर के रहने वाले हैं। अंश हथिगवां और बोलेरो चालक पारसनाथ निवासी बड़ेरा मानिकपुर है।