{"_id":"5cc70758bdec2207140c4e8f","slug":"131556547416-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से आजिज छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से आजिज छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी से आजिज बीए की छात्रा ने जहर खाकर दी जान
ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी , पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पड़ोसी युवक के खिलाफ दी नामजद तहरीर, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। पड़ोसी युवक की छेड़खानी से आजिज बीए की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में छात्रा के नाना ने नामजद तहरीर दी है।
कौशाम्बी कोतवाली के एक गांव निवासी छात्रा अपने ननिहाल में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। उसका दाखिला एक कॉलेज में था। रविवार की रात करीब 12 बजे उसने जहर खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची करारी कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के नाना ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता था। इसी से तंग होकर उसने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। मामले में उसने आरोपी युवक के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। छात्रा की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।