{"_id":"5cc48081bdec2207897f0a1b","slug":"131556381825-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग की खबरें
विज्ञापन
सभी केंद्र
00000000000000000000
राजकीय स्कूलों को मिले शारीरिक शिक्षा के 280 शिक्षक
0 यूपीपीएससी ने घोषित किया एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट
0 न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न कर पाने के कारण 28 पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश के राजकीय स्कूलों को शारीरिक शिक्षक के 280 शिक्षक मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत शारीरिक शिक्षा विषय का परिणाम घोषित कर दिया। इस विषय में पुरुष एवं महिला शाखा के तहत शिक्षकों के कुल 308 पद थे लेकिन न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न कर पाने के कारण महिला शाखा के 28 पद खाली रह गए।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। शारीरिक शिक्षा की पुरुष शाखा में 140 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 14587 और महिला शाखा में 168 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 5481 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पुरुष शाखा के सभी 140 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर किलया गया है, जबकि महिला शाखा में 140 पदों पर ही चयन हुआ है। महिला शाखा में बाकी अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त नहीं कर सके और इसी वजह से 28 पद खाली रह गए।
पुरुष शखा के चयनितों की सूची में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमश: चेतन मिश्र, अभिषेक शुक्ला एवं राहुल मलिक और महिला शाखा में स्वाति राठी, संगीता देवी एवं वंदना चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार पूरी तरह से औपबंधिक है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को आयोग में उपस्थित होकर अपने मूल अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन की तिथि के बारे में आयोग अलग से सूचना जारी करेगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा का परिणाम हाईकोर्ट में दाखिल विभिन्न याचिकाओं पर होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
अब तक कुल 558 पदों का आया रिजल्ट
- आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षकों के कुल 10768 पदों पर भर्ती की जानी है। अब तक कुल छह विषयों में 558 पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जो कुल पदों का महज 5.18 फीसदी है। अब तक अब तक कृषि विषय के 19 पदों, संगीत पुरुष शाखा के आठ पदों, महिला शाखा के 60 पदों, गृह विज्ञान पुरुष शाखा के एक पद, वाणिज्य के 29, उर्दू विषय के 133 और शारीरिक शिक्षा के 558 पदों का परिणाम घोषित किया गया है। हालांकि गृह विज्ञान में कोई अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी नहीं पा सका और एक पद खाली रह गया। वहीं, उर्दू महिला शाखा के आठ और शारीरिक शिक्षा विषय के 28 पद भी इसी वजह से खाली रह गए। इस तरह कुल 37 पद रिक्त रह गए।
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
आरआई टेक्निकल के 66 पदों पर हुए अंतिम चयन
0 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया परिणाम
0 कुल 79 पदों पर होना था चयन, 13 का रिजल्ट रुका
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2014 यानी आरआई टेक्निकल का अंतिम चयन परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। आरआई टेक्निकल के 79 पदों में से 66 पदों का रिजल्ट जारी किया गया है जबकि 13 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक लिया गया है।
आरआई टेक्निकल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम पिछले साल 21 दिसंबर को घोषित किया गया था और परिणाम के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू इस वर्ष 18 से 28 जनवरी तक आयोजित किया गया। चयन सूची में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमश: अशोक कुमार श्रीवास्तव, कौशल कुमार सिंह एवं हरिओम के नाम शामिल हैं। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार जिन 13 अभ्यर्थियों को रिजल्ट रोका गया है, उनका अंतिम चयन परिणाम हाईकोर्ट में दाखिल विभिन्न याचिकाओं पर अंतिम निर्णय के अनुसार घोषित किए जाएंगे।
सचिव ने बताया कि अंतिम रूप से चयनित घोषित किए गए जिन अभ्यर्थियों के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे आयोग द्वारा वांछित अपने सभी मूल प्रमाणपत्र आदि साक्षात्कार परिषद की ओर से दिए गए समय के अंदर प्रस्तुत कर दें। ऐसा न करने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधिात प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक की सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। ऐसे में इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनयम के तहत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
यूनानी मेडिकल कॉलेजों को मिले दो प्रवक्ता
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता के दो पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। प्रवक्ता इल्मुल अतफाल के एक अनारक्षित पद पर अब्दुल खालिक और प्रवक्ता तहफ्फजी व समाजी तिब के एक अनारक्षित पद पर उम्मे कुलसूम का चयन किया गया है।