फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि में बीए प्रवेश परीक्षा आज

इविवि में बीए प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 19 May 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
इविवि में बीए प्रवेश परीक्षा आज
इविवि में बीए प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन

21 को होगी बीएससी और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा
70 हजार आवेदक, इलाहाबाद समेत 10 शहरों में सेंटर

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं शनिवार से शुरू होने जा रही हैं। 19 मई को बीए, बीपीए एवं बीएफए और 21 मई को बीएससी एवं बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत देश के 10 शहरों में सेंटर बनाए गए हैं। स्नातक प्रवेश परीक्षा के देश भर से कुल 70 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इनमें 80 फीसदी विद्यार्थी ऑफलाइन और 20 फीसदी विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।
शनिवार को सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में बीए की परीक्षा होगी, जिसमें तकरीबन 29 हजार विद्यार्थियों को शामिल होना है। अपराह्न तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में बीपीए और बीएफए की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके लिए एक हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 22 केंद्र बनाए गए हैं जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए इलाहाबाद में एक केंद्र होगा। इसके अलावा 21 मई को पहली पाली में बीएससी की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें 30 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल होना है। इसके लिए इलाहाबाद में 22 केंद्र बनाए गए हैं जबकि दूसरी पाली में होने वाली बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए 10 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। यह परीक्षा शहर के पांच केंद्रों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर सेंटर पर तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं और विश्वविद्यालय के कुल 125 कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

00
श्रीनगर, कोलकाता, बंगलूरू के सेंटर शिफ्ट
- स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए इलाहाबाद के साथ दिल्ली, भोपाल, पटना, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, कानपुर और आगरा में भी सेंटर बनाए गए हैं। पहले कोलकाता, बंगलूरू और श्रीनगर में भी सेंटर बनाए गए थे लेकिन अब इन सेंटर्स को शिफ्ट कर दिया गया है। कोलकाता का सेंटर पटना और बंगलूरू एवं श्रीनगर के सेंटर्स दिल्ली शिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 22 को
- एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मई को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 12 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed