फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भाजपा के जनाधार से डर गई है बसपा-सपा : केशव

भाजपा के जनाधार से डर गई है बसपा-सपा : केशव

Tue, 06 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के जनाधार से डर गई है बसपा-सपा : केशव
विपक्षी खेमे में मची है भगदड़, हो रहे बेमेल गठबंधन : केशव
विज्ञापन

0 सिविल लाइंस में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने की शिरकत
इलाहाबाद। त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत से घबराकर ही बसपा और सपा ने गठबंधन कर लिया है। भाजपा के विजय रथ को रोक पाने में नाकाम विपक्षी खेमे में हलचल मची हुई है। इसी वजह से बेमेल गठबंधन किए जा रहे हैं। सोमवार को यह बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिविल लाइंस में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर इस चुनाव को लड़ रही है। जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों को स्वयं देख रही है। फूलपुर संसदीय क्षेत्र की जनता विपक्षियों के बहकावे में आने वाली नहीं है। उसे विकास और विनाश का अंतर भलीभांति मालूम है। सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की भी तमाम उपलब्धियां गिनाई। सपा-बसपा गठबंधन पर केशव ने तंज कसा। कहा कि फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के नतीजों पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दोनों ही संसदीय क्षेत्र में कमल खिलेगा। केशव ने कहा कि पिछले चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को मिले वोटों को जोड़ने के बाद भी भाजपा आगे थी। यहां सूरत इस बार के भी उपचुनाव में देखने को मिलेगी। केशव के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों खासकर त्रिपुरा के नतीजे 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए बड़ा संकेत हैं। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, संजीव अग्रवाल, सुशील खरबंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed