{"_id":"5a034b324f1c1bec538bbdb4","slug":"131510165298-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग, सफाई को प्राथमिकता, गृहकर से दिलाएंगे राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग, सफाई को प्राथमिकता, गृहकर से दिलाएंगे राहत
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग की होगी व्यवस्था, सफाई होगी दुरुस्त
- बसपा केे महापौर प्रत्याशी रमेश चंद्र केसरवानी ने कहा गृहकर की दुश्वारियां होंगी खत्म
- टूटी-फूटी सड़कों की कराएंगे मरम्मत, जनहित के काम को प्राथमिकता
इलाहाबाद। बसपा के महापौर पद के प्रत्याशी रमेश चंद्र केसरवानी ने शहर में पार्किंग और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि जनहित के सभी कार्य बिना रोकटोक कराए जाएंगे। गरीब पटरी के दुकानदारों का उत्पीड़न हो, इसके लिए खास योजना तैयार कर अमल में लाई जाएगी।
महापौर प्रत्याशी रमेश चंद्र केसरवानी ने कहा कि सफाई के नाम पर नगर निगम के अफसर खेल करते हैं। तैनाती के अनुरूप कर्मचारी ही नहीं लगाए जाते। नियमित कर्मचारी बैठकी करते हैं और दलेल ( दिहाड़ी) श्रमिक दिखते ही नहीं। उन्होंने कहा कि महापौर निवार्चित होने पर शहर की खराब सड़कों को दुरुस्त कराकर टूटे सीवर के ढक्कन तत्काल बदले जाएंगे। क्योंकि खराब सड़कों के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहकर की विसंगतियों को तत्काल दूर कराऊंगा। पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी तक शहर में बने इंदिरा भवन, संगम प्लेस, नेहरू प्लेस आदि भवनों में भी मानक के मुताबिक पार्किं ग नहीं है। महापौर निर्वाचित होने पर पीडी पार्क में भूमिगत पार्किंग के साथ खनन मजदूरों की रहनुमाई और बिजली के बिल के नाम पर शहरियों के उत्पीड़न समेत जनहित के तमाम मुद्दों पर जनता के साथ हर समय खड़ा रहूंगा।