{"_id":"59db87b14f1c1bec538b68e5","slug":"131507559345-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का पहला सामूहिक विवाद नौ दिसबरको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का पहला सामूहिक विवाद नौ दिसबरको
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
नौ दिसंबर को प्रदेश सरकार का पहला सामूहिक विवाह
0 परेड मैदान में 300 जोड़ों की होगी शादी, मुख्यमंत्री के शामिल होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सरकार के स्तर पर प्रदेश का पहला सामूहिक विवाह परेड मैदान में आयोजित होगा। नौ दिसंबर को 300 जोड़ों की शादी होगी। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहनेे की उम्मीद है।
श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना (पहले निर्माण कामगार पुत्री विवाद अनुदान योजना) के अंतर्गत निर्माण श्रमिक को पुत्री की शादी के लिए 55 हजार रुपये की मदद दी जाती है। अंतरजातीय विवाह की स्थिति में 61 हजार रुपये दिए जाते हैं। अभी तक परिवार के स्तर पर शादी होती रही है, लेकिन सरकार ने अब सामूहिक विवाह के आयोजन का भी निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत पहला सामूहिक विवाह संगम के किनारे नौ दिसंबर को होगा। इसमें मंडल के तकरीबन 300 जोड़ों की शादी होगी। आयोजन के सहायक नोडल मधुबन ने बताया कि कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के तकरीबन 75 जोड़े शामिल होंगे। शेष इलाहाबाद के हाेंगे।