फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   13-year-old girl raped several times got pregnant, got information arrested

शर्मनाक : 13 साल की बच्ची से कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुई जानकारी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2023 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 11:23 PM IST
सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अकबरपुर इलाके में 50 साल के नसीम ने अपने ही पड़ोसी की 13 साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची के गर्भवती होने पर घर वालों को मालूम चला तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
13-year-old girl raped several times got pregnant, got information arrested
बच्ची के साथ दुष्कर्म - फोटो : social media

विस्तार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अकबरपुर इलाके में 50 साल के नसीम ने अपने ही पड़ोसी की 13 साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची के गर्भवती होने पर घर वालों को मालूम चला तो हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार देर रात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआ दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


अकबपुर में नूरी मस्जिद के पास रहने वाले नसीम का पड़ोस के एक घर में आना जाना था। पड़ोसी की 13 साल की बच्ची भी नसीम के घर आती जाती थी। नसीम ने तीन महीने पर बच्ची को लालच देकर और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने अपने घर में कुछ नहीं बताया तो नसीम को मन बढ़ गया। वह बार बार बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

विज्ञापन

बच्ची पिछले कुछ समय से बुरी तरह से डरी और सहमी रहने लगी। घर वालों ने पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया। बुधवार को बच्ची की तबियत खराब हुई तो घर वाले उसे डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने शक के आधार पर बच्ची के कई टेस्ट किए। इसके बाद पता चला कि वह गर्भवती है। घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद बच्ची ने हैवान बन चुके नसीम के बारे में पूरी जानकारी दी कि कैसे उसने धमकाकर गलत काम किया।

50 साल के नसीम की उम्र के कारण घर वालों ने कभी उस पर शक नहीं किया था। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि नसीम के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिन में आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

छेड़खानी और पाक्सो एक्ट का आरोपी पकड़ा गया
शिवकुटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी श्रीमन उर्फ सौरभ शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सौरभ के खिलाफ एससीएसटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है। 

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 
पूरामुफ्ती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित मो. आमिल निवासी सराय आकिल को गिरफ्तार कर लिया। आमिल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed