फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   13 special trains-3276 buses ran on Mauni Amavasya

Prayagraj News: मौनी अमावस्या पर चलीं 13 विशेष ट्रेनें-3276 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
13 special trains-3276 buses ran on Mauni Amavasya
मौनी अमावस्या के मौके पर आए श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ने के लिए रेलवे ने 13 विशेष ट्रेनें चलाईं। इस दौरान यूपी रोडवेज ने भी रात नौ बजे तक 3276 बसों को चलाया। सर्वाधिक यात्री अयोध्या जाने वाले रहे। वहीं, शुक्रवार रात भी रोडवेज की तकरीबन 300 बसें चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन से शुक्रवार को दो स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय, एक कानपुर एवं एक अयोध्या के लिए चलाई गई। प्रयागराज रामबाग स्टेशन से दो स्पेशल बनारस और एक-एक गोरखपुर और भटनी के लिए संचालित की गई। वहीं, प्रयाग जंक्शन से पांच मेला स्पेशल अयोध्या के लिए चलाई गईं। स्नान के बाद सर्वाधिक भीड़ अयोध्या के लिए ही गई। रेलवे ने रूटीन ट्रेनों के अलावा छह स्पेशल ट्रेनें अयोध्या के लिए चलाईं।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज ने बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शुक्रवार की रात नौ बजे तक 3276 बसों का संचालन किया। बसों से भी अयोध्या जाने वाले लोग ज्यादा रहे। माना जा रहा है कि संगम स्नान के बाद लोग रामलला के दर्शन के लिए गए। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर दिन भर भीड़ रही। इस दौरान वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर रूट की बसें झूंसी से संचालित की गईं। दोपहर बाद झूंसी में भीड़ बढ़ने पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी भी पहुंचे। रिजर्व बसों को लगाने के बाद स्थिति सुधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed