फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   13 corona infected in Big Bazaar, Kolkata market, sealed malls

बिग बाजार, कोलकाता बाजार में मिले 13 कोरोना संक्रमित, सील हुए मॉल

Mon, 22 Feb 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Feb 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
13 corona infected in Big Bazaar, Kolkata market, sealed malls
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण से राहत मिले और संक्रमण शून्य हो इससे पहले रविवार को बड़ा खतरा सामने आया। फोकस सैंपलिंग के दौरान सिविल लाइंस स्थित बिग बाजार में नौ और कोलकाता बाजार में चार स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों मॉल सील करा दिए गए हैं। सोमवार को भी दोनों बाजार बंद कर सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। वहीं अन्य मॉल में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए फोकस सैंपलिंग की जाएगी। इसके साथ शिक्षण संस्थानों में भी कोविड जांच को सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक शासन के निर्देश पर कराई जा रही फोकस सैंपलिंग में 13 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी वहां काम करने वाले हैं। संक्रमण का प्रसार रोकने को दोनों मॉल सील कराकर सोमवार को बंद रखने का कहा गया है। फोकस सैंपलिंग के तहत जहां 2318 लोगों की जांच की गई वहीं जिले में 4411 लोगों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दोनों स्थानों पर टीम भेजकर अन्य स्टाफ की कोविड जांच कराई जाएगी। दोनों स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम भी कराया जाएगा। साथ ही इन दोनों स्थानों पर पिछले चार से पांच दिनों में आने वाले ग्राहकों को लक्षण पर ध्यान देने के साथ क्वारंटीन रहने को कहा गया है। इन ग्राहकों के लिए कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम कर सैंपलिंग कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट घोषित करते हुए जिले के सभी मॉल्स में काम करने वाले कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले आठ रोडवेज कर्मी मिले थे कोविड पॉजिटिव

नोडल अधिकारी के मुताबिक 16 फरवरी से शुरू फोकस सैंपलिंग के दौरान दो दिन पहले रोडवेज के आठ कर्मचारी कोविड पॉजिटिव मिले थे। शासन के निर्देश पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर टीम भेजकर कोरोना की जांच कराई जा रही है। 

दस दिन बाद मिले दस से अधिक संक्रमित

जिले में 11 फरवरी को 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद 21 फरवरी यानी दस दिन बाद 24 घंटे में 13 मॉल कर्मियों समेत 14 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक जिला कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा था। संक्रमण कहा से और कैसे आया। मॉल्स कर्मचारियों के संपर्क में कौन आया। इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है। ग्राहकों की भी कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी। हर हालत में सक्रमण का प्रसार रोकना है। रविवार को 14 संक्रमितों के मुकाबले 11 लोगों ने कोरोना को मात दी। दो को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। नौ लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed