फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12th student hanged in prayagraj

प्रयागराज में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 31 May 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
12th student hanged in prayagraj
sucide shimla
अल्लापुर के संजय नगर में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन घरवाले भी कुछ बता नहीं सके। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


संजय नगर में रहने वाला पप्पू भारतीय प्राइवेट चालक है। उसकी चार बेटियों में तीसरे नंबर की मुस्कान उर्फ छोटी(17) जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा था। दो दिन बाद पड़ोस में स्थित एक घर में शादी है जिसके लिए इन दिनों रात में संगीत का कार्यक्रम चलता है। बुधवार रात मां मंजू व बहनें वहीं गई थीं। घर में छोटा भाई व मुस्कान थीं। पुलिस के मुताबिक, रात दो बजे के करीब मां व बहनें वापस आईं तो देखा कि मुस्कान किचन में फंासी पर लटकी हुई है। शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए। घरवाले आननफानन में उसे पास के ही अस्पताल ले गए लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। लेकिन वह यह नहीं बता सके कि उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि छात्रा ने जान क्यों दी, इस बारे में घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed