फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12500 liters of country liquor recovered, two accused arrested

साढ़े बारह हजार लीटर देशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 11:13 PM IST
सार

  • एक बोरी यूरिया खाद, ट्रैक्टर ट्राली भी मिली, दो गिरफ्तार 
  • बड़ी संख्या में नकली रैपर और प्लास्टिक की शीशियां भी मिलीं 

विज्ञापन
12500 liters of country liquor recovered, two accused arrested
prayagraj news : शराब के दुकान की जांच करते अधिकारी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

मांडा पुलिस ने मंगलवार की रात बकुलिया गांव से 12580 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बड़ी संख्या में नकली रैपर और शीशियों के साथ एक बोरी यूरिया खाद भी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत तकरीबन 38 लाख रुपये है। इस मामले में सरगना समेत दो अन्य को भी नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


मांडा पुलिस ने बकुलिया गांव में छापा मारते हुए धीरेंद्र यादव और रवींद्र यादव के पास से 12580 लीटर स्प्रिट मिश्रित देशी शराब, यूरिया और नकली रैपर बरामद किए। पूछताछ के बाद उनके पास से मिला ट्रैक्टर सीज कर दिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना मिर्जापुर के जिगना का रहने वाला गोविंद जायसवाल है।
विज्ञापन


वही यमुनापार और मिर्जापुर में सरकारी ठेकों पर नकली शराब की आपूर्ति करता है। गोविंद के साथ ही मांडा रोड के राकेश यादव को भी नामजद किया गया है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि सरगना गोविंद की तलाश की जा रही है। जल्द ही एक टीम मिर्जापुर भेजी जाएगी। पता चला है कि गिरोह के लोगों ने कई सरकारी दुकानों पर नकली रैपर लगाकर नकली शराब बेचते थे। ऐसे ठेकेदारों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed