फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   125 roadways buses on election duty, passengers may have to face trouble for one and a half months

Prayagraj : 125 रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी पर, डेढ़ माह यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

Thu, 25 Apr 2024 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 02:06 PM IST
सार

प्रयागराज से अंबेडकरनगर जा रहीं कुसुम यादव भी काफी देर तक सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करती रहीं। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन में कुल बसों की संख्या 459 है। इसमें से 125 बसें चुनाव ड्यूटी पर चली गई हैं। इनका आगमन अब जून माह में लोकसभा चुनाव के सांतवें चरण के बाद ही होना है।

विज्ञापन
125 roadways buses on election duty, passengers may have to face trouble for one and a half months
सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर जिले से पूर्वांचल के तमाम शहरों की ओर जाने वाली बसों के सफर पर संकट गहरा गया है। लोकसभा चुनाव की वजह से प्रयागराज रीजन की 125 बसें चुनाव ड्यूटी पर लगा देने से गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, अंबेडकरनगर आदि शहर की ओर जाने वाली बसों के फेरे रोडवेज ने कम कर दिए हैं। इससे संबंधित स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सफर शुरू करने के लिए उन्हें काफी देर बसों का इंतजार भी करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अब विवेकानंद मार्ग निवासी राजू गुप्ता का ही उदाहरण लें। वह बुधवार दोपहर 12:15 बजे सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्हें जौनपुर की बस पकड़नी थी। 45 मिनट के इंतजार के बाद उन्हें जौनपुर के लिए बस मिली। राजू ने बताया कि पहले बस स्टेशन पर हर समय जौनपुर की बस मिल जाती थी, लेकिन आज इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


मूरतगंज से सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे दिनेश पटेल ने बताया कि उन्हें एक जरूरी काम से गाजीपुर जाना था। कहा कि वह 12:30 बजे बस स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक बस नहीं मिली तो वह वाराणसी जाने वाली बस में सवार हो गए। कहा कि वाराणसी जाकर वहां से गाजीपुर के लिए दूसरी बस पकड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्रयागराज से अंबेडकरनगर जा रहीं कुसुम यादव भी काफी देर तक सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करती रहीं। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन में कुल बसों की संख्या 459 है। इसमें से 125 बसें चुनाव ड्यूटी पर चली गई हैं। इनका आगमन अब जून माह में लोकसभा चुनाव के सांतवें चरण के बाद ही होना है। बड़ी संख्या में चुनाव में बसें लगा दिए जाने की वजह से मौजूदा रूट पर रोडवेज ने बसों के फेरे कम कर दिए हैं। प्रयागराज रीजन में ही प्रतापगढ़ और मिर्जापुर डिपो भी शामिल है। इन दोनों की भी 25 से ज्यादा बसें चुनाव ड्यूटी पर भेजी गई हैं।

चुनाव ड्यूटी पर 125 बसें प्रयागराज रीजन की लगाई गई हैं। फिर भी प्रयास किया गया है कि बसों के ज्यादा से ज्यादा फेरे लगें। - एमके त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज रीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed