{"_id":"5b8eecc1867a5548713b333e","slug":"122-in-scan-copy-only-22-digits-in-the-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कैन कॉपी में 122 और रिजल्ट में मात्र 22 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कैन कॉपी में 122 और रिजल्ट में मात्र 22 अंक
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन करने पहुंचे शिक्षक भर्ती के दावेदारों ने परीक्षा में अधिक अंक होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने का आरोप लगाया। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई गई स्कैन कॉपी में परीक्षार्थी अंकित वर्मा को 122 अंक मिले हैं, जबकि घोषित परिणाम में मात्र 22 अंक मिले हैं। इसी प्रकार परीक्षार्थी मनोज कुमार को स्कैन कॉपी में जहां 98 अंक मिले हैं, वहीं इस परीक्षार्थी घोषित परिणाम में मात्र 19 अंक मिले हैं। स्कैन कॉपी मिलने के बाद परीक्षार्थियों ने इस संबंध में जवाब मांगने केलिए मंगलवार को परीक्षा नियामक कार्यालय का घेराव किया।
परीक्षार्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक को अपना प्रत्यावेदन देना चाहा परंतु वह कार्यालय में अनुपस्थित थीं। उनकी अनुपस्थिति में इन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक जीवेंद्र सिंह ऐरी से मिलकर अपनी समस्या रखी। उन्होंने परीक्षार्थियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या पर विचार किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि सचिव परीक्षा नियामक और प्रदेश सरकार ने उनकी समस्या अनसुनी की तो वह जल्द ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मूल कॉपी तलब करने की मांग करेंगे। दो परीक्षार्थियाें को परीक्षा परिणाम में कम अंक और हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोनिका कुमारी की कॉपी बदले जाने का मामला सामने आने के बाद अब पूरी परीक्षा प्रणाली को लेकर परीक्षार्थी सवाल उठा रहे हैं। सवाल उठाने वालों में पीयूष मिश्र, राजकुमार मिश्र, अभिनव पांडेय सहित बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल रहे।
गड़बड़ी छिपाने केलिए स्कैन कॉपी देने में देरी
शिक्षक भर्ती परीक्षा में फेल परीक्षार्थियों ने घेरा परीक्षा नियामक कार्यालय
इलाहाबाद। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थियों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी की बात कोर्ट में प्रमाणित हो जाने के बाद भी सचिव परीक्षा नियामक की ओर से टाल-मटोल किए जाने पर सवाल खड़ा किया। परीक्षार्थियों का कहना है कि स्कैन कॉपी के लिए शासनादेश के मुताबिक दो हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद भी उसे देने में देरी हो रही है। परीक्षार्थियों ने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पत्र जारी हो जाने के बाद हम सबका भविष्य अधर में लटक जाएगा। परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रार जीवेंद्र सिंह से हुई वार्ता पर असंतोष जाहिर किया और कहा कि यदि स्कैन कॉपी देने में देरी की गई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। धरने पर बैठने वालों में अनूप सिंह, विशाल प्रताप, मो. अजमल, अनिरुद्ध शुक्ल सहित बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल रहे।