फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मेरठ में देह व्यापार पर अपर मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब

मेरठ में देह व्यापार पर अपर मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब

Tue, 14 May 2019 09:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में देह व्यापार पर अपर मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब
मेरठ में देह व्यापार पर अपर
विज्ञापन

मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब
0 हाईकोर्ट ने पूछा रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मेरठ में देह व्यापार की रोकथाम को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव गृह से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मेरठ के एसएसपी और जिलाधिकारी से लेकर अदालत में पेश की जाए। अधिवक्ता सुनील चौधरी की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी की पीठ कर रही है।

याचिका में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने मेरठ कबाड़ी बाजार में 75 देह व्यापार के अड्डों का पता लगाया है। जानकारी के बावजूद इनको बंद कराने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे पूर्व कोर्ट ने मेरठ के जिलाधिकारी और एसएसपी को तलब कर मामले की जानकारी मांगी थी। याची अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उसे याचिका वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। इस पर कोर्ट का कहना था कि याचिका वापस नहीं होगी। यदि याची इसे वापस लेना चाहता है, तब भी वापस नहीं की जाएगी। कोर्ट ने प्रयागराज के जिलाधिकारी से कहा है कि याची की सुरक्षा के मामले में निर्णय लें। कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव को पूरी जानकारी के साथ 29 मई तक रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed