फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cbse Result 2019:

रायबरेली की ऐश्वर्य इलाहाबाद रीजन में टॉप पर, पहले चार स्थानों पर छात्राओं का कब्जा

Thu, 02 May 2019 07:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Cbse Result 2019:
सीबीएसई कक्षा 12वीं के टॉपर - फोटो : Amar Ujala Graphics

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित बारहवीं के परिणाम में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 रायबरेली की छात्रा ऐश्वर्य ने कुल 498 अंकों के साथ पूरे देश में दूसरा और इलाहाबाद रीजन में पहली रैंक हासिल की है। सीबीएसई की ओर से घोषित परिणाम में रीजन में दूसरे स्थान पर लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी की आयुषी उपाध्याय ने 497 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखारी वाराणसी की छात्रा पलक मिश्रा 496 अंक पर रहीं, जबकि जेबी एकेडमी विष्णुपुरी फैजाबाद की ओजस्वी कल्प 495 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में पहले चार स्थान पर छात्राओं का कब्जा है।

विज्ञापन



सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय की अधिकारी श्वेता अरोरा की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार रीजन में कुल 75.36 फीसदी विद्यार्थी पास हुए, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 0.17 फीसदी अधिक है। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में 82.15 फीसदी छात्राएं और 71.44 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई इलाहाबाद रीजन के अंतर्गत 1291 विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में पंजीकृत कुल 168394 परीक्षार्थियों में से 164655 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सीबीएसई इलाहाबाद की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा ने बताया कि गोरखपुर के एकेडमिक्स हाइट पब्लिक स्कूल जंगल धुसार गोरखपुर के हिमांशु गौरव सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल एटीपी अनपरा सोनभद्र के विनय कुमार श्रीवास्तव, सनबीम स्कूल वरुणा जेल रोड वाराणसी के प्रियंकुश अधिकारी 495 अंक को संयुक्त रूप से पांचवां स्थान मिला। इसी प्रकार सनबीम स्कूल दुल्हापुर मुगलसरांय के अमित कुमार यादव, जेबी एकेडमी विष्णुपुरी फैजाबाद, दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर मैनावती मार्ग कानपुर, बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत की नव्या शुक्ला को 493 अंकों के साथ संयुक्त रूप से छठा स्थान मिला है।
विज्ञापन


रीजन का परिणाम एक नजर में
जिले-59
स्कूलों की संख्या- 1291
परीक्षा केंद्रों की संख्या-386
परीक्षार्थी- 168394
पास प्रतिशत -75.36
लड़कों का पास प्रतिशत -71.44
लड़कियों का पास प्रतिशत -82.15
लड़कियों का परिणाम लड़कों की अपेक्षा 10.71 फीसदी अधिक रहा

प्रयागराज का परिणाम एक नजर में
स्कूलों की संख्या- 59
परीक्षा केंद्रों की संख्या-59
परीक्षार्थी-8821
पास प्रतिशत-79.92
लड़कों का पास प्रतिशत-76.74
लड़कियों का पास प्रतिशत-85.26
लड़कियों का परिणाम लड़कों की अपेक्षा 8.52 फीसदी अधिक रहा।

नंबर जांचने के लिए कल से करें आवेदन
सबीएसई बारहवीं की परीक्षा में शामिल रहे छात्र-छात्राएं अपने अंकों की जांच के लिए बोर्ड के पास चार से आठ मई के बीच आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को अंकों की जांच के लिए हर विषय के लिए 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से 21 मई के बीच किया जाएगा। इसके लिए प्रति कॉपी 700 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षार्थियों को अपनी कॉपी के पुनर्मूल्यांकन के लिए 24 से 25 मई के बीच आवेदन करना होगा, इसके लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed