{"_id":"5bc754a7bdec22699d5ac388","slug":"121539789991-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 26 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 26 अक्तूबर से
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 26 अक्तूबर से
0 वार्षिक परीक्षाएं 16 से 23 मार्च 2019 के बीच होंगी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा 26 अक्तूबर से छह नवंबर के बीच होंगी। वहीं वार्षिक परीक्षाएं 16 से 23 मार्च 2019 के बीच आयोजित की जाएंगी। कॉपियों का मूल्यांकन 24 से 26 मार्च के बीच होगा। 28 से 29 मार्च के बीच परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। परीक्षाफल की घोषणा 30 मार्च को होगी। सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अबकी बार परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के पंजीकरण में लगभग 30 लाख की बढ़ोतरी हुई है। बताया कि चालू शैक्षिक सत्र में 75 जिलों में कुल 1.57 करोड़ छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।