{"_id":"5b7b2b7a42c792465d1d24c0","slug":"121534798714-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसी ने बदला कार्यवाहक प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसी ने बदला कार्यवाहक प्राचार्य
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के बाद ईसीसी ने बदला कार्यवाहक प्राचार्य
0 अब तक प्राचार्य रहे एम. मैसी की पत्नी पीएस मैसी को मिली जिम्मेदारी
0 इविवि प्रशासन की आपत्ति के बाद कॉलेज प्रबंधतंत्र ने किया फेरबदल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में पहले प्राचार्य और फिर कार्यवाहक प्राचार्य पद को लेकर हुए विवाद के बाद कॉलेज के प्रबंधतंत्र ने कार्यवाहक प्रचार बदल दिया है। यह जिम्मेदारी अब तक प्राचार्य रहे डॉ. एम. मैसी की पत्नी डॉ. पीएस मैसी को दी गई है। कॉलेज में यह परिवर्तन इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन की आपत्ति के बाद किया गया है।
ईसीसी के प्राचार्य रहे डॉ. एम. मैसी 15 जुलाई को रिटायर हो चुके हैं। उन्हें शिक्षक के रूप में 30 जून 2019 तक सेवा विस्तार मिल गया है, लेकिन इविवि प्रशासन ने प्राचार्य के पद पर उन्हें सेवा विस्तार देने से इनकार कर दिया। इविवि प्रशासन का तर्क था कि प्राचार्य का पद प्रशासनिक होता है और नियम के तहत प्रशासनिक पद पर सेवा विस्तार नहीं दिया जा सकता। इसी वजह से शिक्षकों के वेतन जारी करने वाले बिल पर प्राचार्य के हस्ताक्षर को इविवि प्रशासन ने नहीं माना। इस आपत्ति के बाद वाइस प्रिंसिपल डॉ. एलसीटी इसुबियस को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई, लेकिन वह आठ जुलाई को ही रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में फिर पुरानी कहानी सामने आ गई और इविवि प्रशासन ने आपत्ति जताई कि रिटायर शिक्षक से प्रशासनिक कार्य नहीं लिया जा सकता।
इस आपत्ति के बाद कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ. पीएस मैसी को वाइस प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त कर दिया है और उन्हें कार्यवाहक प्राचार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी है। साथ ही अब तक वाइस प्रिंसिपल रहे डॉ. एलसीटी इसुबियस को बर्सर का पद दे दिया गया है। यह निर्देश कॉलेज के प्राचार्य रहे डॉ. एम. मैसी ने इविंग क्रिश्चियन कॉलेज सोसाइटी के सचिव रूप में बिशप डायोसिस ऑफ लखनऊ डॉ. पीटर बलदेव के आदेश का हवाला देते हुए जारी किया है। डॉ. पीएस मैसी प्राचार्य रहे डॉ. एम. मैसी की पत्नी हैं। ऐसे में अब इस आदेश को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
वेतन जारी करने पर विधिक राय लेगा इविवि
ईसीसी में परिवर्तन के बाद इविवि प्रशासन कॉलेज के शिक्षकों का वेतन जारी करेगा या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इविवि के सूत्रों का कहना है कि मामले में विधिक सलाह ली जाएगी और इसके बाद कोई फैसला किया जाएगा।
कॉलेज में आज शिक्षण कार्य का बहिष्कार
वेतन न मिलने से नाराज ईसीसी के शिक्षकों ने सोमवार को कॉलेज में बैठक की और निर्णय लिया कि कॉलेज के शिक्षक मंगलवार (21 अगस्त) से बेमियादी रूप से शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे। ईसीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि जब वेतन नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगी। यह निर्णय भी हुआ कि मंगलवार को 11 बजे ईसीसी में शिक्षकों की बैठक होगी और इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।