फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रामबाग रेल फाटक आज से बंद, शहरी झेलेंगे परेशानी

रामबाग रेल फाटक आज से बंद, शहरी झेलेंगे परेशानी

Mon, 07 May 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रामबाग रेल फाटक आज से बंद, शहरी झेलेंगे परेशानी
रामबाग रेल फाटक आज से बंद, शहरी झेलेंगे परेशानी
विज्ञापन

0 लाउदर रोड पर रामबाग से मेडिकल चौराहे तक सभी तरह के वाहनों की बंद होगी आवाजाही
0 रेलवे अपने हिस्से पर आज से शुरू करेगा आरओबी का निर्माण, ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शहर में चौतरफा जाम से परेशान शहरियों की समस्या आज से ज्यादा बढ़ जाएगी। क्योंकि रेलवे प्रशासन रामबाग रेलवे फाटक को सोमवार से बंद करने जा रहा है। यहां रेलवे द्वारा अपने हिस्से में रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाना है। इसके लिए रेलवे की ओर से यहां रोड ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान लाउदर रोड पर रामबाग एवं मेडिकल कालेज की ओर से आने वाले सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यूं तो ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है, लेकिन जिन सड़कों पर डायवर्जन किया गया है वहां पहले से ट्रैफिक ओवर लोड है। ऐसे में संबंधित सड़कों के अलावा शहर के अन्य इलाकों में जाम की समस्या बढ़ सकती है।

जीआईसी रेल फाटक बंद हो जाने के बाद वहां लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए वहां रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य पिछले वर्ष शुरू हुआ है। यहां सेतु निगम की ओर से पिलर लगाने का काम किया जा चुका है। अब वहां स्लैब डाला जा रहा है। वहां इलाहाबाद जंक्शन-प्रयाग, इलाहाबाद जंक्शन-इलाहाबाद सिटी रेल लाइन के ऊपरी हिस्से पर आरओबी का निर्माण कार्य पूर्वोत्तर रेलवे को करना है। पूर्वोत्तर रेलवे यह कार्य सोमवार से शुरू करने जा रहा है। इसके लिए वहां रोड ट्रैफिक ब्लॉक लगाया जा रहा है। इस दौरान संबंधित सड़क पर आने वाले वाहनों को सोमवार से सीएमपी आरयूबी एवं निरंजन पुल के नीचे से गुजरना होगा। रोड ट्रैफिक ब्लॉक लगने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो सकती है। दरअसल, रामबाग से मेडिकल चौराहे जाने वाली सड़क पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं। रास्ता बंद हो जाने की वजह से अब स्कूली बच्चों के साथ कामकाजी, व्यापारी आदि लोगों को निरंजन, पानी की टंकी खुसरोबाग, सीएमपी, सोहबतियाबाग से गुजरना होगा। उधर बताया जा रहा है कि रोड ट्रैफिक ब्लॉक तकरीबन तीन माह तक रहेगा। हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि प्रयास किया जाएगा कि यह काम निर्धारित अवधि के पहले कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed