{"_id":"5994504d4f1c1ba6408b47c1","slug":"121502892109-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिवाली बाद तक चलेगी इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिवाली बाद तक चलेगी इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दीपावली बाद तक चलेगी इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल
इलाहाबाद। इलाहाबाद से जम्मू के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने दीपावली बाद तक के लिए बढ़ा दिया है। अभी इसका संचालन 30 अगस्त तक होना था, लेकिन अब इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल का संचालन 25 अक्तूबर तक इलाहाबाद से एवं 26 अक्तूबर तक जम्मू से होगा।
गाड़ी संख्या 04111 इलाहाबाद-जम्मूतवी छह सितंबर से 25 अक्तूबर 2017 तक यहां से प्रत्येक बुधवार दिन में 3.20 बजे चलेगी, जो फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट रुकते हुए अगले दिन 01.50 बजे जम्मू पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04112 का जम्मूतवी से प्रत्येक बृहस्पतिवार सात सितंबर से 26 अक्तूबर 2017 तक रात 10.10 बजे चलेगी। जो अगले दिन रात 8.25 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। 20 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 12, जनरल के चार, एसी टू के दो एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। ब्यूरो