{"_id":"5f4aa4238ebc3e3d1850cc61","slug":"12-properties-of-dilip-mishra-identified-to-be-confiscated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप मिश्रा की 12 संपत्तियां चिह्नित, की जाएंगी जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलीप मिश्रा की 12 संपत्तियां चिह्नित, की जाएंगी जब्त
Sun, 30 Aug 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: Dilip Mishra
- फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के बाद अब चिह्नित माफिया दिलीप मिश्रा की सपंत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। उसकी 12 संपत्तियों के बारे में पता लगाया गया है जिसके बारे में पुलिस अफसरों का दावा है कि यह अवैध रूप से अर्जित की गईं। इनके जब्तीकरण की कार्रवाई की अनुमति के लिए डीएम के पास रिपोर्ट भेजी गई है।
दिलीप की जिन संपत्तियों को चिह्नित किया गया है उनमें से सभी यमुनापार के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित हैं। सात संपत्तियां पूरा पांडेय, एक-एक महुवारी लवायन व मुंगारी, दो लवायन उपरहार व एक देवरख उपरहार गांव में स्थित हैं। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि जांच में पता चला है कि दिलीप ने यह संपत्तियां आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित की। जिनको कुर्क किया जाना जरूरी है। ऐसे में इन संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अतीक के करीबी के दो लाइसेंस होंगे निरस्त
अतीक अहमद के करीबी चकिया निवासी मो. मुस्लिम के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त होंगे। जिसके संबंध में डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। उसके पास एक पिस्टल व राइफल है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मो. मुस्लिम अतीक का करीबी है और उस पर मुकदमे दर्ज हैं। धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोप में हाल ही में उस पर खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन