फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 BJP from Prayagraj in State Council

प्रदेश परिषद में 12 भाजपाई प्रयागराज से

Tue, 14 Jan 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
12 BJP from Prayagraj in State Council
12 BJP from Prayagraj in State Council
शशि, शैलतनया समेत 12 भाजपाई प्रयागराज से
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश परिषद के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इसमें जिले की सभी विधानसभा सीट से एक-एक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रदेश परिषद में शामिल किया गया है। तीन पदाधिकारी महानगर, चार यमुनापार एवं पांच का चयन गंगापार से किया गया है।
महानगर से पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शैलतनया श्रीवास्तव के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत कुशवाहा का चयन प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में किया गया है।
विज्ञापन

यमुनापार से नमामि गंगे के जिला संयोजन संकर्षण महाराज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तुलसीदास राणा, पूर्व जिला महामंत्री अशोक चौधरी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विभूति नारायण सिंह को सदस्य के रूप में चुना गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन द्वारा जारी की गई सूची में गंगापार की सूची में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अपना दल प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र के नाम शामिल है। सोमवार को सर्किट हाउस में प्रदेश परिषद सदस्यों का भाजपाइयों ने स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed