फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11th class student hanged after talking to teacher on phone

प्रयागराज : शिक्षिका से फाेन पर बात कर 11वीं की छात्रा फंदे पर लटकी, भाई स्कूल से घर पहुंचा तो हुई जानकारी

Fri, 08 Sep 2023 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 11:24 PM IST
सार

छात्रा का पिता लवकुश जायसवाल प्राइवेट जबकि मां घरेलू काम करती है। वह नेवादा में अपने छोटे भाई व माता-पिता के साथ रहती थी। वह मेरीवाना मेकर स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को माता-पिता काम पर चले गए। पांचवीं में पढ़ने वाला छोटा भाई सिद्धार्थ भी स्कूल चला गया।

विज्ञापन
11th class student hanged after talking to teacher on phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कैंट के नेवादा में रहने वाली 11वीं की छात्रा पलक जायसवाल (16) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसने कॉलेज की शिक्षिका का डांस करते हुए वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। जिसे लेकर क्लास टीचर ने घटना से कुछ देर पहले ही उससे बात की थी। फिलहाल पुलिस देर रात तक किसी तरह की शिकायत न मिलने की बात कहती रही।

विज्ञापन

छात्रा का पिता लवकुश जायसवाल प्राइवेट जबकि मां घरेलू काम करती है। वह नेवादा में अपने छोटे भाई व माता-पिता के साथ रहती थी। वह मेरीवाना मेकर स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को माता-पिता काम पर चले गए। पांचवीं में पढ़ने वाला छोटा भाई सिद्धार्थ भी स्कूल चला गया। दोपहर में एक बजे के करीब छोटा भाई आया तो पलक फंदे पर लटकी हुई थी।

विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और फिर उसे उतारकर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मां ने बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर स्कूल में एक शिक्षिका ने डांस किया था। बेटी ने इसका वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह क्लास टीचर का फाेन आया और उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए वीडियो स्टेटस से हटाने को कहा। उसने बताया तो बेटी ने क्लास टीचर को फोन किया। इसके बाद क्या हुआ, पता नहीं। बाद में उसके फांसी लगाने की बात सामने आई। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।

स्कूल पहुंची पुलिस, शिक्षिका का लिया बयान

छात्रा की मां से पूछताछ के बाद पुलिस स्कूल पहुंची। वहां शिक्षिका को बुलाकर पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया। इस दौरान पता चला कि छात्रा शुक्रवार को स्कूल नहीं आई थी।

सिर्फ वीडियो हटाने के लिए कहा था

शिक्षिका का डांस करते हुए वीडियो छात्रा ने स्टेटस पर लगाया था। इस पर क्लास टीचर ने उसकी मां को फोन कर इसे हटाने को कहा तो उसने बेटी को समझाने की बात कही। कुछ देर बाद ही छात्रा ने क्लास टीचर को फोन किया जिस पर उन्होंने उसे भी वीडियो हटाने के लिए कहा। क्लास टीचर ने फोन पर डांट-फटकार की बात से इंकार किया है। - शुभा वाशिंगटन, प्रधानाचार्य
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed