फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्राचार्य पद के आवेदकों को फिर भरना होगा फॉर्म

प्राचार्य पद के आवेदकों को फिर भरना होगा फॉर्म

Thu, 18 Apr 2019 09:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य पद के आवेदकों को फिर भरना होगा फॉर्म
प्राचार्य पद के आवेदकों
विज्ञापन

को फिर भरना होगा फॉर्म
0 विज्ञापन-48 के तहत पुराने प्रारूप में भरे गए फॉर्म को अपलोड करने में दिक्कत
0 विज्ञापन-48 के अभ्यर्थियों को विज्ञापन-49 के प्रारूप पर करना होगा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 48 के तहत प्राचार्य पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब विज्ञापन संख्या 49 के तहत नए प्रारूप पर आवेदन करना होगा। हालांकि, इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क दोबारा नहीं जमा करना होगा। विज्ञापन संख्या-48 के तहत पुराने प्रारूप के आवेदन को अपलोड करने में आ रही दिक्कत के कारण उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने यह निर्णय लिया है।
आयोग ने पहले विज्ञापन संख्या 48 के तहत प्राचार्य पद के लिए आवेदन मांगे थे। बाद में कई नए पद आ गए और सबको जोड़कर विज्ञापन संख्या 49 के तहत प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही विज्ञापन संख्या-48 के तहत जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे, उन्हें दोबारा आवेदन करने से छूट प्रदान की गई। विज्ञापन संख्या-49 के तहत आवेदन पत्र के प्रारूप में आंशिक संशोधन के कारण पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या 48 के तहत पुराने प्रारूप में आए आवेदन पत्रों को अपलोड करने में तकनीकी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर आयोग ने विज्ञापन संख्या-48 के अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि विज्ञान संख्या-49 के प्रारूप पर सभी विवरण एक बार पुन: अपलोड करते हुए उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित अंतिम तिथि तक आयोग में जमा करें। यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एक माह से अधिक समय है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 मई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed