{"_id":"5c89529cbdec22143439c061","slug":"11552503452-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 पेटी मिलावटी शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 पेटी मिलावटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात 22 पेटी मिलावटी देशी शराब के साथ क्वालिस सवार दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीओ सिटी सच्चिदानंद पाठक को मंगलवार रात जानकारी मिली कि तस्कर एक कार में शराब लादकर प्रतापगढ़ से मंझनपुर की ओर आ रहे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को चौकन्ना कर दिया। पुलिस ने समदा चौराहे पर घेराबंदी करके सुनील कुमार सोनकर निवासी बिसारा थाना कोखराज व नीरज पांडेय निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि कार से 22 पेटी मिलावटी देशी शराब बरामद हुई है।
तस्कर प्रतापगढ़ के मानिकपुर से शराब लादकर कौशाम्बी बेचने आ रहे थे। बरामद शराब की कीमत 30 हजार रुपये के करीब है। गाड़ी सीज कर दी गई है। तस्करों को जेल भेज दिया गया है।