फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   श्रद्धालुओं की बस ने डीआईजी की कार में मारी टक्कर, घायल

श्रद्धालुओं की बस ने डीआईजी की कार में मारी टक्कर, घायल

Mon, 04 Feb 2019 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की बस ने डीआईजी की कार में मारी टक्कर, घायल
फोटो-
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बस ने डीआईजी की कार में मारी टक्कर, घायल
स्कार्पियो से डीआआईजी होमगार्ड जा रहे थे लखनऊ, पत्नी और बच्चों को हुई मामूली चोट
हादसे में बस सवार श्रद्धालु भी हुए चुटहिल, मौके पर पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गौरा/रानीगंज। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर फतनपुर के धरी मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी बेकाबू बस ने लखनऊ जा रहे डीआईजी होमगार्ड की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे डीआईजी समेत अन्य लोग घायल हो गए। हालांकि प्राइवेट अस्पताल में उपचार के बाद डीआईजी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। हादसे में कुछ श्रद्धालुओं को भी चोटें आईं। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा।

डीआईजी होमगार्ड संतोष कुमार सोमवार की सुबह अपने निजी वाहन से जौनपुर से निकले थे। वह लखनऊ जा रहे थे। फतनपुर के धरी मोड़ के पास महाराजगंज जनपद से स्नानार्थियों को लेकर कुंभ जा रही बस ने डीआईजी की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार डीआईजी संतोष उनकी पत्नी व दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। बस में सवार श्रद्धालु भी चुटहिल हुए। सूचना मिलते ही फतनपुर व रानीगंज पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। सभी को गाजी की बाग के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने घर जाने दिया। फतनपुर पुलिस ने दूसरे वाहन से डीआईजी को लखनऊ के लिए रवाना किया। सीओ रानीगंज ने बताया कि दुर्घटना में सभी को मामूली चोटें आई थीं। चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed