Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अh कुंभ का नाम बदलने के खिलाफ याचिका

अh कुंभ का नाम बदलने के खिलाफ याचिका

Wed, 02 Jan 2019 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
अh कुंभ का नाम बदलने के खिलाफ याचिका
अर्द्धकुंभ का नाम कुंभ करने के खिलाफ याचिका
विज्ञापन

0 हाईकोर्ट में मामले पर शुक्रवार को होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अर्द्धकुंभ 2019 का नाम बदलकर कुंभ करने की सरकारी घोषणा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर शुक्रवार चार जनवरी को सुनवाई होगी। अधिवक्ता सुनीता शर्मा और तृप्ति वर्मा ने जनहित याचिका दाखिल कर वर्तमान कुंभ मेले को अर्द्धकुंभ के नाम से प्रचारित करने की मांग की है।

याचिका में संतों की सभा बुलाकर माघ मास में प्रयाग में लगने वाले मेले को अर्द्धकुंभ घोषित करने की मांग की गई। याची का कहना है कि प्रयाग में छह वर्ष के अंतराल पर अर्द्धकुंभ और 12 साल में कुंभ का आयोजन होता है। जब वृष राशि में गुरु तथा सूर्य और चंद्र मकर राशि में एक साथ आते हैं तब कुंभ और अर्द्धकुंभ लगता है। यह पौराणिक व्यवस्था है। मगर, प्रदेश सरकार ने अर्द्धकुंभ का नाम बदलकर कुंभ कर दिया है। यह न सिर्फ भ्रामक है, बल्कि हिंदू मान्यताओं के खिलाफ भी है। ऐसे ने नाम बदलना भारतीय संस्कृति परंपरा के विपरीत है। बता दें कि इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के खिलाफ भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस पर लंबी सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed