फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment of 15 Additional Judges in Allahabad High Court

हाईकोर्ट को मिले 15 नए जज, कोलेजिएम की सूची पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Sat, 17 Nov 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sat, 17 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Appointment of 15 Additional Judges in Allahabad High Court
फाइल फोटो
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 28 अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति को राष्ट्रपति ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इन नियुक्तियों की संस्तुति गत दिनों सुप्रीमकोर्ट कोलेजियम ने की थी। नियुक्त होने वाले सभी अपर जज हाईकोर्ट के अधिवक्ता और जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारी हैं।
विज्ञापन


28 नए जजों की नियुक्तियों के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहली बार जजों की संख्या 110 हो गई है। अबतक यहां अधिकतम 108 जज नियुक्त हो पाए हैं, जबकि हाईकोर्ट में कुल 160 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन


गत माह सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 17 वकीलों और 13 जिला न्यायाधीशों की नियुक्तिकी संस्तुति की थी। इसमें से केंद्र सरकार ने दो वकीलों के नाम रोक लिए और 15 नामों पर सहमति व्यक्त करते हुए हरी झंडी दे दी है। इसी प्रकार से 13 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर भी राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 224 के अंतर्गत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 28 अपर न्यायाधीश के पद पर नियुक्तियां कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनको बनाया गया अपर न्यायाधीश

नियुक्त अपर न्यायमूर्तियों में प्रकाश पाडिया, आलोक माथुर, पंकज भाटिया, सौरभ लावनिया, विवेक वर्मा, संजय कुमार सिंह, पीयूष अग्रवाल, सौरभ श्याम शमसे, जसप्रीत सिंह, राजीव सिंह, मंजूरानी चौहान, करुणेश सिंह पवार, डॉ योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनीष माथुर और रोहित रंजन अग्रवाल शामिल हैं। जिन जनपद न्यायाधीशों को अपर न्यायमूर्ति नियुक्त किया गया है, उनमें रामकृष्ण गौतम, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार नवम, राजेंद्र कुमार चतुर्थ, मोहम्मद फैज आलम खां, विकास कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार गुप्ता, घँडिकोटा श्रीदेवी, नरेंद्र कुमार जौहरी, राजवीर सिंह और अजित सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed