{"_id":"5bdb1772bdec221c33788ce6","slug":"11541085042-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा में पूछे गए 46 गलत सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा में पूछे गए 46 गलत सवाल
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
00000000000000000000
प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा में पूछे गए 46 गलत सवाल
0 दो साल पहले 12 विषयों में आयोजित की गई थी परीक्षा
0 यूपीपीएससी ने जारी की उत्तरकुंजी, हटाए गए गलत सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षा सेवा (पुरुष शाखा) संवर्ग के तहत प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (सामान्य चयन) स्क्रीनिंग परीक्षा-2015 की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। दो साल पहले 25 सितंबर 2016 को 12 विषयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए हुई इस स्क्रीनिंग परीक्षा में 46 गलत सवाल पूछे गए थे। जारी की गई उत्तरकुंजी ने आयोग ने सभी गलत सवाल हटा दिए हैं। साथ ही अन्य सवालों पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी हैं।
उत्तरकुंजी में हटाए गए कुल 46 गलत सवालों में हिंदी एवं उर्दू विषय के दो-दो, अंग्रेजी के सात, गणित के चार, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल एवं नागरिक शास्त्र विषय के तीन-तीन, समाजशास्त्र के पांच और अर्थशास्त्र विषय के आठ सवाल शामिल हैं। स्पष्ट है कि इतनी बड़ी संख्या में सवाल इसलिए हटाए गए, क्योंकि विशेषज्ञों ने लापरवाही से पेपर तैयार किए थे। पिछले 28 अक्तूबर को हुई पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा में भी गलत सवाल पूछे जाने के मामले सामने आए। हालांकि आयोग अब नए विशेषज्ञों का पैनल तैयार करने जा रहा है और इसके लिए 15 नवंबर तक आवदेन भी मांगे गए हैं।
फिलहाल, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी होने के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को अन्य सवालों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छह नवंबर तक का समय दिया है। उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर पांच नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड उत्तरकुंजी देख सकते हैं और उन्हें सवालों पर कोई विसंगति लगती है तो वे अपनी आपत्ति बंद लिफाफे में छह नवंबर को शाम पांच बजे तक डाक के माध्यम से या सीधे आयोग के काउंटर पर उपलब्ध कर सकते हैं।